हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले
From Wikipedia, the free encyclopedia
हेनरी स्टुअर्ट या स्टुअर्ट, अल्बानी का ड्यूक (7 दिसम्बर 1545 – 10 फरवरी 1567), जिसकी १५६५ से पहले नाम की शैली लॉर्ड डॉर्न्ले थी, कर्को-फील्ड में १५६७ में अपनी हत्या से पहले तक स्कॉटलैंड का पटराजा था।[1]
सामान्य तथ्य हेनरी, लॉर्ड डार्न्ले, स्कॉटिश पटराजा ...
हेनरी, लॉर्ड डार्न्ले | |
---|---|
स्कॉटिश पटराजा | |
शासनकाल | 29 जुलाई 1565 – 10 फरवरी 1567 |
जन्म | 7 दिसम्बर 1545 टेंपल न्युसैम, यॉर्कशायर, इंग्लैंड |
निधन | 10 फ़रवरी 1567(1567-02-10) (उम्र 21) कर्क ओ-फील्ड, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड |
समाधि | हॉलीरूड ऐबी |
जीवनसंगी | मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) वि. 1565; अल. 1567 |
संतान | जेम्स ६ |
घराना | स्टुअर्ट राजघराना |
पिता | मैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल |
माता | मार्गरेट डगलस |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
बंद करें
वह मैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल व उसकी पत्नी मार्गरेट डगलस का दूसरा बेटा था। डार्न्ले के नाना आर्किबाल्ड डगलस और नानी हेनरी सप्तम की बेटी मार्गरेट टुडोर थीं जो स्कॉटलैंड के जेम्स चतुर्थ की विधवा भी थीं। ऐसा माना जाता है कि हेनरी स्टुअर्ट का जन्म ७ दिसम्बर को हुआ था। वह स्कॉटलैंड की रानी मैरी १ का फुफेरा भाई व दूसरा पति और इंग्लैंड के राजा जेम्स १ का पिता था। जेम्स, एलिज़ाबेथ प्रथम के बाद इंग्लैंड व स्कॉटलैंड का संयुक्त राजा बना था।[2]