२०१९ श्रीलंका बम विस्फोट
From Wikipedia, the free encyclopedia
21 अप्रैल 2019 ईस्टर रविवार को, पूरे श्रीलंका में तीन चर्च और वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो के तीन लक्जरी होटल में बम विस्फोट की गई। बाद में दोपहर में, एक आवासीय परिसर और एक गेस्ट हाउस में छोटे विस्फोट हुए, जिसमें तीन पुलिस वाले जोकि स्थिति की जांच और संदिग्ध स्थानों पर छापे मार रहे थे, मारे गये। कोलंबो सहित श्रीलंका के कई शहरों को निशाना बनाया गया। कम से कम 290 लोग मारे गए, जिनमें कम से कम 35 विदेशी नागरिक और तीन पुलिस अधिकारी शामिल थे, और बम विस्फोट में लगभग 500 लोग घायल हुए है।[4][5][6]
२०१९ श्रीलंका बम विस्फोट | |
---|---|
सम्बंधित: श्रीलंका में आतंकवाद | |
[[File:|frameless|alt=]] चार प्रमुख लक्ष्य। ऊपरी बाएँ से दक्षिणावर्त: सेंट एंथनी चर्च, कोच्चिकड़े, सेंट सेबेस्टियन चर्च, नेगोंबो, किंग्सबरी, शांगरी ला | |
स्थान |
चर्चें
|
तिथि |
21 अप्रैल 2019 (2019-04-21)
|
लक्ष्य | ईसाई और पर्यटक; पुलिस अधिकारी |
हमले का प्रकार | बम विस्फोट |
मृत्यु | 290[2][3] |
घायल | 500+ |
नेगोंबो, बट्टीकलोआ और कोलंबो के चर्च में ईस्टर प्रार्थना के दौरान बम विस्फोट किए गए; कोलंबो के शांगरी ला, किंग्सबरी और सिनेमन ग्रैंड होटल पर भी लगभग उसी समय बम धमाके हुए थे। [7][8][9]
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, लगभग सभी आत्मघाती हमलावर, श्रीलंकाई नागरिक थे जोकि एक स्थानीय आतंकवादी इस्लामिक समूह, राष्ट्रीय ताहीथ जमात से जुड़े हुए थे, जिन्हें पहले बौद्धों के खिलाफ हमलों के जिम्मेदार माना जाता था।[10]