132524 एपीएल
क्षुद्रग्रह / From Wikipedia, the free encyclopedia
132524 एपीएल (जो कि पहले इसके अस्थायी उपाधि 2002 JF56) से जाना जाता था एक छोटा क्षुद्रग्रह है। यह क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉएड) जिसका व्यास लगभग २.३ किलोमीटर है। १३ जून २००६ को न्यू होराइज़न्स नामक अंतरिक्ष यान जो कि प्लूटो ग्रह की अपनी निर्धारित यात्रा पर था इससे लगभग १०१,८६७ कि॰मी॰ की दूरी पर ०४:०५ यूटीसी पर गुज़रा था। यान द्वारा लिए गये चित्र और आँकणे यह बताते हैं कि एपीएल एक एस-श्रेणी का क्षुद्रग्रह है जो कि मुख्यत: सिलिका जैसे पदार्थ से बनी हुई चट्टान है।
सामान्य तथ्य खोज, खोज कर्ता ...
चित्र में दिख रहे दोनों सफेद धब्बे एपीएल क्षुद्रग्रह 2002 JF56 हैं। चित्रण समय: 11 जून (नीचे, ३३ लाख ६० हज़ार किलोमीटर की दूरी से) और १२ जून, २००६ (उपर वाला, १३ लाख ४० हज़ार किलोमीटर की दूरी से)। |
|
खोज[1]
| |
---|---|
खोज कर्ता | लिंकन प्रयोगशाला नियर अर्थ एस्टेरॉएड रिसर्च टीम (लीनियर) |
खोज का स्थान | सोकोरो, न्यू मेक्सिको |
उपनाम
| |
MPC designation | 132524 |
प्रावधानिक नाम | 2002 JF56 |
क्षुद्र ग्रह श्रेणी | क्षुद्रग्रह घेरा |
उपसौर | 3.3121454 ± 1.0168e-07 एयू |
अपसौर | 1.8992325 ± 2.3211e-07 एयू |
अर्ध मुख्य अक्ष | 2.60568901 ± 7.9994e-08 एयू |
विकेन्द्रता | .27112079 ± 9.8728e-08 |
परिक्रमण काल | 4.21 वर्ष 1536.32217 दिन |
औसत अनियमितता | 195.08567 ± 7.0352e-05° |
झुकाव | 4.16169 ± 3.309e-05° |
आरोही ताख का रेखांश | 51.7694 ± 0.00014874° |
का रेखांश periastron | 262.1769 ± 0.0001653° |
भौतिक विशेषताएँ
| |
माध्य त्रिज्या | 1.15 किलोमीटर |
वर्णक्रम श्रेणी | S[3] |
बंद करें
न्यू होराइज़न्स के प्राथमिक निरीक्षक एलन स्टर्न ने इस क्षुद्रग्रह का जॉन्स हॉप्किन्स एप्लाइड फ़िजिक्स लैबोरेट्री जो कि इस मिशन को चला रही है के सदंर्भ में नामकरण किया।[4]