Loading AI tools
जम्मू में नरसंहार नरसंहार विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारत के विभाजन के बाद, अक्टूबर-नवंबर १९४७ के दौरान जम्मू और कश्मीर रियासत के जम्मू क्षेत्र में कई मुसलमानों का नरसंहार किया गया और अन्य को पश्चिम पंजाब में भगा दिया गया। इन हत्याओं को चरमपंथी हिंदुओं और सिखों ने अंजाम दिया था। वे महाराजा हरि सिंह की सेनाओं द्वारा सहायता प्राप्त और प्रेरित थे। [1] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने दंगों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। [2] [3] ऐसा माना जाता है कि २०,०००-१००,००० मुसलमानों का नरसंहार किया गया। [4] इसके बाद आज के पाकिस्तानी प्रशासित कश्मीर के मीरपुर क्षेत्र में कई गैर-मुसलमानों, जिनकी अनुमानित संख्या २०,००० से अधिक है, को पाकिस्तानी कबाइलियों और सैनिकों ने मार डाला। [5] [6] [7] जम्मू संभाग के राजौरी क्षेत्र में कई हिंदू और सिख भी मारे गये थे। [2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.