![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/2/2a/2.0_Offical_Poster.jpg/640px-2.0_Offical_Poster.jpg&w=640&q=50)
2.0 (फ़िल्म)
2018 में बनी एस॰ शंकर की फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
2.0 भारतीय काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसके लेखक शंकर और जयमोहन है। यह 2010 में प्रदर्शित हुई तमिल फ़िल्म एन्थिरन (रोबोट) का दूसरा भाग है, इसमें रजनीकान्त, एमी जैक्सन, भीमा डगला और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। ए॰ आर॰ रहमान ने फ़िल्म में संगीत दिया है। इस फिल्म को 14 भाषाओं में डब किया गया। 30 नवंबर 2018 को इसे पूरी दुनिया में प्रदर्शित किया गया।
2.0 | |
---|---|
![]() | |
निर्देशक | एस॰ शंकर |
लेखक |
एस॰ शंकर जयमोहन |
निर्माता |
अलीराजा सुबासकरण राजू महालिगंम |
अभिनेता |
रजनीकान्त अक्षय कुमार भीमा डगला एमी जैक्सन |
छायाकार | नीरवशाह |
संपादक | एथंनी |
संगीतकार | ए॰ आर॰ रहमान |
वितरक | लायका प्रोडक्शन्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | भारत |
भाषा | तमिल |
लागत | ₹400 करोड़ (US$58.4 मिलियन)[1] |
कुल कारोबार | ₹656 करोड़ (US$95.78 मिलियन)[2] |
2.0 को दुनिया की सबसे बेहतरीन वैज्ञानिक फिल्मों में से एक माना जाता है।
इसमें फिल्म विशेषज्ञों ने विशेष रूप से फिल्म के दृश्य प्रभाव, रजनीकान्त , एमी जैक्सन,भीमा डगला और अक्षय कुमार के प्रदर्शन और साथ ही साथ सामाजिक संदेश देने की सराहना की, तथा बेहतरीन कहानी की जमकर प्रशंसा की।
इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही दुनिया भर में 117.34 करोड़ की कमाई करने में सफल रहा। पहले हफ्ते में फिल्म ने 550 करोड़ की कमाई की, तथा फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ₹ 1,150 करोड़ से भी जादा था। फिल्म ने हिन्दी डब में ₹201 करोड़ (US$29.35 मिलियन) से अधिक कमा कर बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी डब फिल्म भी बन गया है। इसी के साथ ये पूरी दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाला छठवाँ भारतीय फिल्म भी बन गई है।