2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक
From Wikipedia, the free encyclopedia
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) यूनाइटेड किंगडम के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं।[2] लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा।[3] इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी।[4][5]
सामान्य तथ्य मेज़बान शहर, सिद्धांत ...
मेज़बान शहर | लंदन, ग्रेट ब्रिटेन |
---|---|
सिद्धांत | Inspire a Generation (एक पीढ़ी को प्रेरित करो) |
प्रतिभागी राष्ट्र | 204+1[1] |
प्रतिभागी खिलाड़ी | 10,500 (अनुमानित) |
ग्रीष्मकालीन
शीतकालीन ← 2010 |
बंद करें
खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई।[6] इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है।[7] खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है।