Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
2014 राष्ट्रमण्डल खेल (आधिकारिक XX राष्ट्रमण्डल खेल) ग्लासगो, स्कॉटलैंड, में 23 जुलाई से 3 अगस्त 2014 के मध्य आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है।
बीसवें राष्ट्रमण्डल खेल | |||
---|---|---|---|
मेजबान शहर | ग्लासगो, स्कॉटलैंड, यूनाईटेड किंगडम | ||
वाक्य | लोग, स्थान, जोश | ||
प्रतिभागी देश | 71 राष्ट्रमण्डल टीम | ||
खिलाड़ी | 4,947[1] | ||
स्पर्धाएँ | 261, 17 खेलों में | ||
उद्घाटन समारोह | 23 जुलाई 2014 | ||
समापन समारोह | 3 अगस्त 2014 | ||
आधिकारिक उद्घाटन | एलिज़ाबेथ II | ||
क्वींस बैटन रिले धावक | क्रिस होय | ||
मुख्य आयोजक |
सेल्टिक पार्क (उद्घाटन समारोह) हैम्पडेन पार्क (समापन समारोह) | ||
जालस्थल | www.glasgow2014.com | ||
|
यह स्कॉटलैंड में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन रहा जिसमें 4,560 खिलाड़ी 17 विभिन्न खेलों में भाग लिया। स्कॉटलैंड में इससे पूर्व एडिनबरा में 1970 और 1986 के राष्ट्रमण्डल खेल आयोजित कर चुका है।[2]
इन खेलों ने संगठन, लोगों की उपस्तिथि तथा उत्साह के कारण काफी प्रशंसा पाई। राष्ट्रमण्डल खेल संघ के प्रमुख माइक हूपर ने इन खेलों की प्रशंसा करते हुए अब तक इतिहास का असाधारण खेल करार दिया। स्कॉटलैंड की धरती पर तीसरी बार आयोजित हुए इन खेलों में यूनाईटेड किंगडम के गृह देशों इंग्लैंड, वेल्स तथा मेज़बान स्कॉटलैंड ने सबसे अधिक पदक पा कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।[3][4] इंग्लैंड ने 1986 के खेलों के बाद पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो कि स्कॉटलैंड में ही आयोजित हुए थे। किरिबाती ने राष्ट्रमण्डल खेल के इतिहास में अपना पहला पदक जीता, जो कि भारोत्तोलन की पुरुष 105 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण था।[5]
स्कॉटलैंड पहला ऐसा देश था जिसने 2004 में इन खेलों को आयोजित करने का विचार किया। सितम्बर 2004 में ग्लासगो बोली के लिए स्कॉटलैंड की तरफ से प्रतिभागी शहर बना। स्कॉटिश एक्सीक्यूटिव ने 16 अगस्त 2005 को तत्कालीन प्रथम मंत्री जैक मैकोन्नेल के साथ, जिन्हें यूनाईटेड किंगडम सरकार तथा सभी मुख्य स्कॉटिश पार्टियों का समर्थन प्राप्त था, ने अपना इन खेलों को आयोजित करने का अपना उद्देश्य घोषित किया।[6][7]
मार्च 2006 में बोली की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। ग्लासगो ने अपनी बोली मेलबर्न में 2006 राष्ट्रमण्डल खेल के दौरान आधिकारिक रूप से नाइजीरियाईं राजधानी अबुजा और कनाडाई शहर हैलिफ़ैक्स के साथ राष्ट्रमण्डल खेल महासंघ को सौंपी।[8] अक्टूबर 2006 में मतदान प्रतिनिधियों ने सुविधाएं देखने के लिए ग्लासगो शहर का दौरा किया। 16 जनवरी 2007 को ग्लासगो की बोली सफल घोषित की गई।[9] हैलिफ़ैक्स ने बाद में 8 मार्च 2007 को अपनी बोली वापस ले ली।[10]
मेज़बान शहर का अंतिम निर्णय 9 नवम्बर 2007 को कोलम्बो, श्रीलंका में राष्ट्रमण्डल खेल महासंघ के सभा में लिया गया, जहां 71 राष्ट्रकुल देशों के सदस्य मौजूद थे। इन सभी सदस्यों ने गुप्त मतदान द्वारा अपना पसंदीदा शहर चुना। मतदान का परिणाम इस प्रकार है
इस टूर्नामेंट में 71 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 4,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 7 अक्टूबर 2013 को गाम्बिया ने इन खेलों में भाग लेने से मना कर दिया।[11]
इस राष्ट्रमण्डल खेल में कुल 17 खेलों में 261 पदक स्पर्धाएं हुई।[84] इस बार रिकॉर्ड 22 पैरा-खेलों की स्पर्धाएं पाँच विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, साइकलिंग, लॉन बाॅल, तैराकी और भारोत्तोलन) में आयोजित होंगी।[85] 2010 राष्ट्रमण्डल खेल में शामिल तीरंदाजी व टेनिस को इस टूर्नामेंट से हटा दिया गया है तथा ट्राईथलन[86] और जूडो को जोड़ा गया है। कुछ 2010 में शामिल स्पर्धाओं को भी हटा दिया गया है जिनमे एथलेटिक्स की वॉकिंग स्पर्धा, सिंक्रनाइज़ तैराकी, ग्रीको-रोमन कुश्ती शामिल है। साथ ही निशानेबाजी की पदक स्पर्धाएं भी 2010 में 44 के मुकाबले 19 कर दी गयीं हैं। साइकलिंग में पर्वतारोही बाईकिंग भी जोड़ी गई है।[87][88]
सभी शामिल खेल और उसकी पदक स्पर्धाएं
|
|
|
2014 राष्ट्रमण्डल खेल की समय सारिणी इस प्रकार है-[89]
उस | उद्घाटन समारोह | ● | स्पर्धा प्रतियोगिता | 1 | स्पर्धा फाइनल | सस | समापन समारोह |
जुलाई/अगस्त | 23 बुद्ध |
24 गुरु |
25 शुक्र |
26 शनि |
27 रवि |
28 सोम |
29 मंगल |
30 बुद्ध |
31 गुरु |
1 शुक्र |
2 शनि |
3 रवि |
स्पर्धाएं | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
समारोह | उस | सस | ||||||||||||
एथलेटिक्स | 4 | 7 | 7 | 7 | 9 | 7 | 9 | 50 | ||||||
बैडमिंटन | ● | ● | ● | ● | 1 | ● | ● | ● | ● | ● | 5 | 6 | ||
मुक्केबाजी | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 13 | 11 | ||||
साइक्लिंग | 4 | 4 | 5 | 4 | 2 | 2 | 2 | 23 | ||||||
डाईविंग | 3 | 2 | 3 | 2 | 10 | |||||||||
जिम्नास्टिक | 1 | 1 | 4 | ● | 2 | 2 | 5 | 5 | 20 | |||||
हॉकी | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | 2 | ||
जुडो | 5 | 4 | 5 | 14 | ||||||||||
लॉन बॉल | ● | ● | 1 | 2 | 2 | ● | ● | 2 | 3 | 10 | ||||
नेटबॉल | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | ● | 1 | 1 | ||
रग्बी सेवेंस | ● | 1 | 1 | |||||||||||
निशानेबाजी | 3 | 5 | 2 | 4 | 5 | 19 | ||||||||
स्क्वॉश | ● | ● | ● | ● | 2 | ● | ● | ● | ● | 1 | 2 | 5 | ||
तैराकी | 6 | 8 | 7 | 7 | 8 | 8 | 44 | |||||||
टेबल टेनिस | ● | ● | ● | 1 | 1 | ● | ● | ● | 2 | 3 | 7 | |||
ट्राईथलन | 2 | 1 | 3 | |||||||||||
भारोत्तोलन | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 2 | 1 | 4 | 19 | ||||
कुश्ती | 5 | 5 | 4 | 14 | ||||||||||
कुल स्पर्धाएं | 20 | 22 | 30 | 23 | 27 | 31 | 19 | 25 | 20 | 33 | 11 | 261 | ||
कुल (संचयी) | 20 | 42 | 72 | 95 | 122 | 153 | 172 | 197 | 217 | 250 | 261 | |||
जुलाई/अगस्त | 23 बुद्ध | 24 गुरु | 25 शुक्र | 26 शनि | 27 रवि | 28 सोम | 29 मंगल | 30 बुद्ध | 31 गुरु | 1 शुक्र | 2 शनि | 3 रवि | स्पर्धाएं |
██ मेजबान देश (स्कॉटलैंड)
रैंक | टीम/एनओसी | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 1 | ENG | इंग्लैंड | 58 | 59 | 57 | 174 |
2 | 2 | AUS | ऑस्ट्रेलिया | 49 | 42 | 46 | 137 |
3 | 3 | CAN | कनाडा | 32 | 16 | 34 | 82 |
4 | 4 | SCO | स्कॉटलैंड | 19 | 15 | 19 | 53 |
5 | 5 | IND | भारत | 15 | 30 | 19 | 64 |
6 | 6 | NZL | न्यूजीलैंड | 14 | 14 | 17 | 45 |
7 | 7 | RSA | दक्षिण अफ्रीका | 13 | 10 | 17 | 40 |
8 | 8 | NGR | नाइजीरिया | 11 | 11 | 14 | 36 |
9 | 9 | KEN | केन्या | 10 | 10 | 5 | 25 |
9 | 9 | JAM | जमैका | 10 | 4 | 8 | 22 |
कुल | 261 | 261 | 302 | 824 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.