शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

अइज़ोल

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

अइज़ोलmap
Remove ads

अइज़ोल (Aizawl)  ( सुनें) भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।[1][2]

सामान्य तथ्य अइज़ोल Aizawl, देश ...
Remove ads

इतिहास

१८७१-७२ के दौरान मिज़ो मुखिया खालकोम के उपद्रवी व्यवहार के कारण ब्रिटिश लोगों ने एक चौकी बनायी जो कि बाद में अइज़ोल ग्राम कहलायी।[3] मिज़ो आदिवासियों के विरुद्ध ब्रिटिश सैन्य अभियान के दौरान १८९० में असम पुलिस के अधिकारी डेैली ने ४०० जवानों के साथ ब्रिटिश टुकड़ी को मदद भेजी। डेैली की अनुशंसा पर अइज़ोल की चौकी को और अधिक मजबूत बनाया गया। टुकड़ी ने यहाँ पर सुदृढ़ घेरेबंदी की तथा भवन बनवाये।[4] मेजर लोच के नेतृत्व में १८९२-९५ में अइज़ोल से सिलचर तक सड़क मार्ग बनावाया गया। भारतीय वायु सेना ने मार्च १९६६ में मिज़ो नेशनल फ्रण्ट विद्रोह के दौरान नगर में हवाई हमलें किये जिसके कारण विद्रोहियों को लुंगलेई तक पीछे हटना पड़ा।[5] १९६६ तक अइज़ोल एक बड़ा गाँव था मगर विदोह के बाद मिज़ो गाँवों का पुनर्गठन हुआ जिसके फलस्वरूप यह पहले कस्बा फिर एक नगर बना। १९७२ तक यह नगर असम का भाग था मगर मिज़ोरम के पहले केन्द्र शासित प्रदेश तत्पश्चात 20 फरवरी १९८७ को भारतीय संविधान के ५३वें संशोधन, १९८६ के फलस्वरूप राज्य बनने पर नगर यहाँ की राजधानी बना।[6]

Remove ads

भूगोल

सारांश
परिप्रेक्ष्य

यह नगर कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है। यह नगर समुद्र तल से ११३२ मीटर (३७१५ फीट) की ऊँचाई पर स्थित है तथा त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है।

जलवायु

सामान्य तथ्य अइज़ोल, जलवायु सारणी (व्याख्या) ...

अइज़ोल की स्थिति व ऊँचाई के कारण यहाँ पर उपोष्णकटिबन्धीय जलवायु पायी जाती है। कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार यहाँ पर आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है मगर वर्षा बहुत होती है। ग्रीष्मकाल में तापमान 20–30 °से. (68–86 °फ़ै) के मध्य रहता है तथा शीतकाल में यह 11–21 °से. (52–70 °फ़ै) के मध्य रहता है।[7]

अधिक जानकारी अइज़ोल के जलवायु आँकड़ें, माह ...
Remove ads

नगर दृश्य

Thumb
ज़ेमबाक से ली गयी अइज़ोल नगर की चित्रमाला

जनसांख्यिकी

अधिक जानकारी अइज़ोल में धर्म ...

२०११ की जनगणना के अनुसार अइज़ोल नगर की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसमें पुरुष १४४,९१३ (४९.३९%) तथा महिलाएँ १४८,५०३ है। साक्षरता दर ९८.३६% तथा लिंगानुपात १०२५ महिला प्रति १००० पुरुष है। ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मध्य लिंगानुपात ९८३ महिला प्रति १००० पुरुष है। विभिन्न आदिवासी समूहों के मिज़ो लोग नगर की जनसंख्या में बहुसंख्यक हैं। नगर में ईसाई धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक हैं। ये कुल जनसंख्या का ९३.६३% बनाते हैं। इसके बाद हिन्दू हैं जो कि कुल जनसंख्या के ४.१४% हैं। तत्पश्चात मुस्लिम १.५२%, बौद्ध ०.४५%, अन्य ०.०९%, सिक्ख ०.०३% तथा जैन ०.०२% हैं। ०.११% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।

Remove ads

इनर लाइन परमिट

सरकारी कर्मचारी के अतिरिक्त मिज़ोरम में प्रवेश हेतु घरेलू पर्यटकों को इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की आवश्यकता पड़ती है। आईएलपी को सम्बन्धित अधिकारियों से नयी दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, गुवाहाटी, शिलांग तथा सिलचर में प्राप्त किया जा सकता है। यह अइज़ोल के निकटतम लेंगपुई विमानक्षेत्र पर पधारने के बाद भी प्राप्त किया जा सकता है।[9]

विदेशी नागरिकों को अपने आगमन से २४ घण्टे के अंदर मिज़ोरम के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पंजीकरण करवाना पड़ता है। परन्तु चीन, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के नागरिकों को राज्य में प्रवेश से पूर्व भारत के गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है।[9]

Remove ads

यातायात

हवाई मार्ग

अइज़ोल हवाई मार्ग द्वारा लेंगपुई विमानक्षेत्र से जुड़ा है, जो कि इसका निकटतम विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र, शिलांग विमानक्षेत्र तथा इम्फ़ाल विमानक्षेत्र द्वारा जुड़ा है। तीन विमान कम्पनियाँ एयर इण्डिया, जेट एयरवेज तथा स्पाइस जेट लेंगपुई विमानक्षेत्र से नियमित रूप से हवाई सेवा का संचालन करती है। २०१२ में पवन हंस नामक हेलिकॉप्टर सेवा प्रारम्भ हुई[10] जो नगर को लुंगलेई, लॉङ्गतलाई, सइहा, चॉङ्गते, सेरछिप, चम्फाई, कोलासिब, खवज़ोल, नगोपा तथा ह्नाहथिआल को जोड़ती है।[11][12]

रेलमार्ग

अइज़ोल का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बैराबी है। भारत सरकार ने बैराबी-सैरंग रेलमार्ग पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है जिससे अइज़ोल सहित पूरे राज्य को बेहतर रेल सम्पर्क सुविधा प्राप्त होगी।[13] इस परियोजना को २०२० तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नगर में बेहतर सम्पर्क हेतु ज़ेमबाक से कुलिकावन तक ५ किमी लम्बी अइज़ोल मोनोरेल का भी प्रस्ताव है।[14]

सड़क मार्ग

अइज़ोल असम के सिलचर से राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ द्वारा, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से राष्ट्रीय राजमार्ग ४० द्वारा तथा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से राष्ट्रीय राजमार्ग १५० द्वारा जुड़ा है।

Remove ads

मीडिया

समाचारपत्र

मिज़ो और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले अइज़ोल कुछ समाचारपत्र निम्नलिखित हैं:[15]

  • वनग्लैनी[16]
  • द ज़ोज़म टाइम्स[17]
  • द अइज़ोल पोस्ट[18]
  • खापुई अव
  • मिज़ो अर्सी
  • मिज़ो एक्सप्रेस
  • ज़ावलैदी
  • ज़ोज़म वीकली[19]
  • ज़ोरम थलिर्तु
  • सकेइबनेइ
  • एंटलंग

रेडियो

आकाशवाणी अपने स्टूडियो से नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफएम ज़ोअवी यहाँ का प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन है।[20]

दर्शनीय स्थल

अइज़ोल के प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्न हैं:

  • बड़ा बाज़ार
  • मिज़ोरम राज्य संग्रहालय
  • रिएक
  • दुर्तलांग पहाड़ियाँ
  • हमुइफांग
  • बेरावातलंग
  • बकतवांग गाँव
  • सोलोमन मन्दिर
  • खुआंगचेरा पुक
  • फॉकलैण्ड अमयुज़मेंट पार्क

शिक्षा

Thumb
मिज़ोरम विश्विद्यालय प्रवेशद्वार

यहाँ पर सरकारी व निजी दोनों ही विद्यालय हैं। उच्च शिक्षा के लिये भी कई कॉलेज हैं। २००१ में स्थापित मिज़ोरम विश्विद्यालय से यहाँ के सभी कॉलेज सम्बद्ध हैं। पछुंगा विश्वविद्यालय कॉलेज यहाँ का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान है जो कि १९५८ में स्थापित हुआ था। इसके पश्चात १९७५ में अइज़ोल कॉलेज की स्थापना हुई। मिज़ोरम विधि कॉलेज यहाँ के विद्यार्थियों को कानून की शिक्षा उपलब्ध करवाता है।[21] भारतीय पत्रकारिता संस्थान तथा राष्ट्रीय प्रौद्यिगिकी संस्थान मिज़ोरम भी यहाँ के प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं। फल्कावन में चिकित्सा कॉलेज भी खोलने का प्रस्ताव है।[22]

खेल

Thumb
लाममुआल स्टेडियम

फुटबॉल यहाँ का सर्वप्रिय खेल है। यहाँ के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय लीगों में खेलते हैं। यहाँ के प्रसिद्ध खेल मैदान व क्लब निम्नलिखित हैं:

खेल मैदान

  1. राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई में स्थित २०,००० दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम[23]
  2. हवला इण्डोर स्टेडियम: यहाँ का सबसे बड़ा इण्डोर स्टेडियम है, जहाँ बास्केटबॉल, बैडमिण्टन और बॉक्सिंग के लिये सुविधा उपलब्ध है।
  3. लाममुआल स्टेडियम एक मंजिला खेल मैदान है जहाँ ५००० दर्शकों के बैठने के लिये स्थान है।

क्लब

अधिक जानकारी टीम, खेल ...
Remove ads

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads