शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
अरुण जेटली
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व वित्त मंत्री विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
अरुण जेटली (28 दिसम्बर 1952 – 24 अगस्त 2019) भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे।[1] वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व वित्त मन्त्री थे।
Remove ads
व्यक्तिगत जीवन

अरुण जेटली का जन्म दिल्ली में महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ।[2] उनके पिता एक वकील हैं,[3] उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की।[4] उन्होंने अपनी 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की। उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की।[5] छात्र के रूप में अपने कैरियर के दौरान, उन्होंने अकादमिक और पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियों दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के विभिन्न सम्मानों को प्राप्त किया हैं। वो 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे।[6]
अरुण जेटली ने 24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह किया। उनके दो बच्चे, पुत्र रोहन[7] और पुत्री सोनाली हैं।[2]
अरूण जेटली का 24 अगस्त 2019 को दोपहर 12:07 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।[8]
Remove ads
राजनीतिक करीयर
जेटली 1991 से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।[9] वह 1999 के आम चुनाव से पहले की अवधि के दौरान भाजपा के प्रवक्ता बन गए।
मृत्यु
9 अगस्त 2019 को, उन्हें "सांस फूलने" की शिकायत के बाद गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था।[10][11] 17 अगस्त को, यह बताया गया कि जेटली जीवन आधार (लाइफ सपोर्ट) पर थे।[12] 23 अगस्त तक उनकी तबीयत खराब हो गई थी।[13]
24 अगस्त 2019 को 66 साल की उम्र में 12:07 अपराह्न (भामास) पर जेटली का निधन हो गया।[14][15]
इन्हें भी देखे
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads