शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट
Remove ads

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट (जर्मन: Alexander von Humboldt या Friedrich Wilhelm Heinrich Alexander von Humboldt listen; जन्म १७६९- मृत्यु १८५९ ई.) जर्मनी (तत्कालीन प्रशा) के भूगोलवेत्ता, प्रकृति विज्ञानी, और खोजकर्ता थे। उनका जन्म बर्लिन में तत्कालीन शाही परिवार में हुआ। हम्बोल्ट के बड़े भाई विल्हेम वॉन हम्बोल्ट एक प्रसिद्द भाषा विज्ञानी और प्रशा कि सरकार में मंत्री थे।[1]

सामान्य तथ्य अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट, जन्म ...
Thumb
अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट 1859 में 89 साल की उम्र में

हम्बोल्ट ने सर्वप्रथम वनस्पति विज्ञान में परिमाणात्मक विधियों का प्रयोग किया जिनसे जैव भूगोल की मजबूत आधारशिला का निर्माण हुआ। यह हम्बोल्ट ही थे जिनके द्वारा भूगोलीय घटनाओं की दीर्घावधिक मॉनिटरिंग वकालत की गयी और इस कार्य ने आधुनिक भूचुम्बकीय और मौसम वैज्ञानिक प्रेक्षणों का मार्ग प्रशस्त किया।

हम्बोल्ट एक अनुभववादी विचारक थे और घटनाओं के प्रेक्षण और मापन में यकीन रखते थे। उन्होंने घर में बैठकर चिंतन करके लेखन करने की बजाय भ्रमण करके घटनाओं के प्रेक्षण के बाद उनके निरूपण की विधा पर कार्य किया। हम्बोल्ट ने अपने जीवन में लगबग साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रायें कीं जिनमें सबसे प्रमुख उनकी दक्षिण अमेरिका की यात्रा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस महादीप की यात्रा और इसका वर्णन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दूरबीन, तापमापी, साइनोमीटर, सेक्सटैंट, वायुदाबमापी इत्यादि उपकरणों से लैस होकर मापन कार्य किये और उनकी इस यात्रा के वर्णन का प्रकाशन २१ खण्डों में हुआ।

हम्बोल्ट उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कभी जुड़े हुए होने की बात कही थी।

हम्बोल्ट कि सबसे प्रमुख कृति कॉसमॉस है जिसमें उन्होंने संश्लेषणात्मक विचारों के साथ ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में सामंजस्य और एकता लाने का प्रयास किया है। इस कार्य में वे ब्रह्माण्ड को एक एकीकृत इकाई के रूप में भी पुरःस्थापित किया। वे अनेकता में एकता के सिद्धांत के पुरोधा थे।

Remove ads

जीवन

हम्बोल्ट का जन्म एक पोमेरैनियाई परिवार में अलेक्जेण्डर जॉर्ज हम्बोल्ट के यहाँ हुआ जो प्रशा की सारकार में एक अफसर थे और उन्हें सात वर्षीय युद्ध में सेवाओं के लिये प्रिंस की उपाधि दी गयी थी। जॉर्ज का विवाह पहले प्रशियाई जनरल एजटान्ट श्यूडर की बेटी से हुआ था जिसका कुछ दिनों बाद निधन हो गया। विधुर जॉर्ज का विवाह १७६६ में एक विधवा मैरी एलिजाबेथ के साथ हुआ जो प्रसिद्ध ह्यूगेनोट परिवार से थीं। इन दोनों की दो संताने विल्हेम (१७६७) और अलेक्जेण्डर (१४ सितम्बर १७६९) हुईं।[1]

इनके पिता की मजबूत स्थिति ने इन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में मदद की और बाद में खुद फ्रेडरिक विलियम II ने इनकी देखरेख की। इनकी शिक्षा एक प्राइवेट शिक्षक द्वारा हुई[1] और उनके शिक्षक के विचारों में अलेक्जेण्डर कोई अच्छे शिष्य नहीं थे और उन्हें लगता था कि अलेक्जेण्डर को कोई बात जल्दी समझ में नहीं आती।

Remove ads

यात्रायें

हम्बोल्ट की सबसे महत्वपूर्ण बात थी उनके द्वारा आनुभविक विधियों के द्वारा ज्ञान की खोज जिसके कारण उन्होंने एक जगह बैठ कर पुस्तकें पढ़ने-लिखने की बजाय यात्राओं और खोज की ओर अधिक ध्यान दिया। हम्बोल्ट ने मध्य यूरोप, अमेरिका और कनाडा तथा लातिन अमेरिका की यात्राएं की और इन यात्राओं में महत्वपूर्ण प्रेक्षण कार्य संपादित किये। इन्होंने क्यूबा की यात्रा भी की और वहाँ पर सामाजिक अध्ययन किया

दक्षिण अमेरिका की यात्रायें

"दक्षिण अमेरिका के असली खोजकर्ता हम्बोल्ट थे, क्योंकि उनका काम सभी लोगों के कामों की तुलना में हमारे लोगों के लिए अधिक उपयोगी था।"
सिमोन बोलिवर (Simón Bolívar)[2]
Thumb
अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट दक्षिण अमेरिका अभियान

हम्बोल्ट की सबसे प्रमुख यात्राओं में उनके द्वारा की गयी लातिन अमेरिका की यात्रा रही। साइमन बोलिवर ने इन यात्राओं की उपलब्धियों से प्रभावित होकर कहा था कि "दक्षिण अमेरिका का वास्तविक खोजकर्ता तो हम्बोल्ट था, क्योंकि हमलोगों के लिये उनके काम सारे विजेताओं के सामूहिक कार्यों की अपेक्षा अधिक उपयोगी रहे।"

इन यात्राओं में भी उनका एण्डीज अभियान सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

रचनायें

  • कॉसमॉस- १८४५ से १८६२ के बीच पांच खण्डो में प्रकाशित[3][4]
  • साइनलैण्ड पर लिखा शोध ग्रन्थ १७८९
  • प्रक्रति दिग्दर्शन १८४७
  • दोनों गोलाद्धो की चट्टानो की विशिष्ट स्थिति पर भू-वैज्ञानिक लेख १८२३
  • दक्षिण अमरिका के मूल वंशजो के बारे में दो खण्डो में पेरिस से प्रकाशित लेख
  • मेक्सिको एवं क्यूबा के प्रादेशिक वर्णन

हम्बोल्ट के नाम पर नामित भौगोलिक चीजें

  • हम्बोल्ट धारा
  • हम्बोल्ट नदी - नेवादा राज्य
  • हम्बोल्ट खाड़ी - उत्तरी कैलिफोर्निया में
  • हम्बोल्ट ग्लेशियर - उ प ग्रीनलैण्ड में
  • हम्बोल्ट पर्वतचोटी - कॉलोरोडो में
  • हम्बोल्ट श्रेणी- न्यूज़ीलैंड में

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads