शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

आमला

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

आमलाmap
Remove ads

आमला (Amla) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

सामान्य तथ्य आमला Amla, ज़िला ...
Remove ads

विवरण

बोड़खी एवं आमला टाउन नामक यहां के मुख्य बाजार हैं; रेलवे स्टेशन से २० कि.मी दूर स्थित पंचमा नामक एक जल-प्रपात भी दर्शनीय है। यहां कई सरकारी एवं निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय भी हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं: गवर्नमेंट कॉलेज, नंदकिशोर पटेल महाविद्यालय, आमला केन्द्रीय विद्यालय, आमला; आमला राजकीय उच्च विद्यालय; [सबसे बड़ा स्कूल] स्वर्ग हायर सेकेंडरी स्कूल, आमला, लाइफ कैरियर स्कूल, गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल; ठाकुर इंदल सिंह हाई स्कूल; महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, जबलपुर से संबद्ध भारतीय कम्प्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान; जवाहर लाल नेहरू कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज, आदि।

गोविन्द कालोनी के निकटस्थ एक हनुमान मन्दिर अति प्राचीन माना जाता है। इसके अलावा रेणुका माता का एक बड़ा मन्दिर छावल में है एवम् इसके निकट ही बौद्ध कालिन प्राचीन अवशेष भी देखने को मिलते है। तथा यहाँ भीमनगर में स्थित करुणा बौद्ध-विहार है जो कि देखने में अति रमणीय लगता हैं जहाँ पर देश-विदेश के भिक्षुओ का आना-जाना लगा रहता हैं जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी युवा मैत्रेय समिती निभाती हैं।

Remove ads

जनसांख्यिकी

2011 के अनुसार  भारतीय जनगणना अनुसा,[3] आमला की कुल जनसंख्या ३०,२१५ है। इसमें ५१.५०% पुरुष एवं ४८.५% स्त्रियां हैं। आमला की औसत साक्षरता दर ७९.७८% है जो राष्ट्रीय दर ६४.८४% से १४.९४% अधिक है। यहां की १२% जनसंख्या ७ वर्ष की आयु से नीचे की है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads