शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
इण्डोनेशियाई रुपिया
इण्डोनेशिया की मुद्रा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
इंडोनेशियाई रुपिया (इंडोनेशियाई: Rupiah; चिह्न: Rp; कोड: IDR) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।
Remove ads
वर्तमान वैध मुद्रा
सारांश
परिप्रेक्ष्य
वर्तमान में रुपिया में १०० से १००० तक के सिक्के (१ का सिक्का आधिकारिक रूप से तो प्रचलन में है किन्तु मूल्यहीन होने के कारण प्रचलन में नहीं है) तथा १००० से १,००,००० तक के नोट प्रचलन में हैं। जनवरी २०१८ के अनुसार US$1 के समतुल्य लगभग १३,४०० रुपिया है। इस प्रकार से सबसे बड़ा इण्डोनेशियाई नोट लगभग US$7.45 मूल्य का है।
सिक्कें
वर्तमान में १९९१ से २०१० के मध्य मुद्रित एल्युमिनियम, कांस्य तथा निकल के सिक्के प्रचलन में हैं। ये सिक्के ५०, १००, २००, ५००, तथा १००० रुपियों के हैं। १०० रुपिया से नीचे के सिक्के कम मूल्य के कारण धीरे धीरे बाज़ार से गायब हो गये हैं।[4]
Remove ads
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads