शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

इथियोपिया का इतिहास

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

इथियोपिया का इतिहास
Remove ads

इथियोपिया अफ़्रीका का सबसे पुराना स्वतंत्र देश है और जनसंख्या की दृष्टि से अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है।[1] इथियोपियाई सभ्यता हज़ारों वर्ष पुरानी है। एबिसिनिया अथवा "ज़े इतियोपिया" पर सेमिटिक एबिसिनियाई (हबेशा) का शासन था जो मुख्य रूप से अम्हारा, टाइग्रेयन और कुशिटिक एगॉ से मिलकर बना था। इथियोपियाई पूर्वी उच्चभूमि के ढलान वाले क्षेत्रों में हरारी/हरला रहते थे। इन्होंने इफात और अदल तथा अफार जैसी सल्तनतों की स्थापना की थी।

Thumb
इथियोपिया का मध्यकालीन मानचित्र, जिसमें बरारा का प्राचीन खोया हुआ शहर भी शामिल है, जो आधुनिक दे अदीस अबाबा में स्थित है
Remove ads

व्युत्पत्ति

ग्रीक नाम Αἰθιοπία (Αἰθίοψ, ऐथियोप्स, "एक इथियोपियाई") एक मिश्रित शब्द है, जिसे बाद में ग्रीक शब्दों αἴθω और ὤψ (aithō "मैं जलता हूँ" + ōps "चेहरा") से व्युत्पन्न बताया गया। लिडेल-स्कॉट जोन्स ग्रीक-इंग्लिश लेक्सिकन के अनुसार इस पद की संज्ञा जला हुआ चेहरा तथा विशेषण 'लाल-भूरा रंग होता है।[2]

अक्सुम साम्राज्य जिसे इथियोपिया के नाम से जाना जाता है इसका स्रोत केवल चौथी शताब्दी ईस्वी के पूर्वार्द्ध से मिलता है। अक्सुमाइट साम्राज्य से संबंधित तीसरी शताब्दी के शिलालेख मोनुमेंटम एडुलिटानम से यह संकेत मिलता है कि अक्सुम के शासक ने एक ऐसे क्षेत्र पर शासन किया था जो पश्चिम में इथियोपिया और सासु के क्षेत्र से घिरा हुआ था।। इसका उल्लेख हेलेनिक और बाइबिल परंपराओं में भी मिलता है। अक्सुमाइट राजा एज़ाना ने अंततः नूबिया पर विजय प्राप्त कर ली।

इथियोपिया में मानव वंश बहुत प्राचीन है। इसका संकेत हैदर अवशेषों से मिलता है, जो निचली अवाश नदी घाटी में पाए गए कंकाल के टुकड़ों का एक समूह है। माना जाता है कि ये हड्डी के टुकड़े 34 से 29 लाख वर्ष पुराने हैं, जो ऑस्ट्रेलोपिथेकस अफारेन्सिस के हैं। वह एक बंदर जैसा प्राणी था जो आधुनिक मनुष्यों का पूर्वज हो सकता है।[3]

Remove ads

इन्हें भी देखें

संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads