शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

भारती एयरटेल

भारतीय बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

भारती एयरटेल
Remove ads

भारती एयरटेल, एक भारतीय दूरसंचार कंपनी है। यह फिक्स्ड लाइन सेवा तथा ब्रॉडबैंड सेवाएँ भी प्रदान करती हैं। [4] यह भारत सहित अफ्रीका के १८ देशों में अपनी सेवा प्रदान करती है। यह अपनी दूरसंचार सेवाएँ एयरटेल के नाम से प्रदान करती है और इसका नेतृत्व सुनील मित्तल करते हैं। कंपनी विभिन्न ऑप्टिकल फाइबर से डाटा का स्थानांतरण करती है।

सामान्य तथ्य आई.एस.आई.एन, उद्योग ...

एयरटेल भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी है। ग्राहकों की संख्या की दृष्टि से एयरटेल सेल्यूलर सेवा की भारत तथा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। [3] प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार कंपनियां जैसे वोडाफ़ोन और सिंगटेल की भारती एयरटेल में आंशिक भागीदारी है।

Remove ads

एयरटेल इंडिया

एयरटेल भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी तथा ब्रॉडबैंड की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। [5]

ब्रॉडबैंड

एयरटेल भारत के शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है। वर्तमान में ये सेवा १०३ शहरों में उपलब्ध है। [6]

टेलीविज़न

एयरटेल ने डिजिटल टेलीविजन सेवा प्रारम्भ अक्टूबर २००८ में किया। [7] जून २०१९ इसके १६०.२७ लाख ग्राहक थे। [8]

मोबाइल सेवा

दिसम्बर २०१९ तक एयरटेल के २८,३०,३६,००० ग्राहक थे।[9] एयरटेल २जी, ४जी तथा वॉइस कॉल सर्विस प्रदान करती है।

Remove ads

नेटवर्क एवं कवरेज

भारत, श्रीलंका तथा अफ्रीका के १४ देशों में एयरटेल कार्य करती है। [10] भारत में एयरटेल देश के सभी २२ सर्किलों में कार्य करती है।[11] एयरटेल ने हाल ही में ३जी सेवा बंद की है अब यह केवल २जी तथा ४जी नेटवर्क [12] सेवाएं देती है।


ग्राहक आधार

३१ दिसम्बर २०१९ तक का ग्राहक आधार इस प्रकार है - [13]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads