शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

ओटावा

कनाडा देश की राजधानी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

ओटावाmap
Remove ads

ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओंटेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। यह नगर मॉन्ट्रियल से 150 कि.मी. पश्चिम और टोरोंटो से 325 किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। 2016 में ओटावा की जनसंख्या 1,32,243 थी और पूरे महानगर इलाके की जनसंख्या 14,36,008 थी, जो कि ओटावा-गाटिनो जनगणना महानगर इलाके का मध्य क्षेत्र है।[8] जून 2019 में यह अंदाजा लगाया गया था कि ओटावा नगर की जनसंख्या दस लाख से ऊपर जा चुकी है।[9]

सामान्य तथ्य ओटावा, देश ...

इस नगर की स्थापना 1826 में बाइटाउन के रूप में हुई थी और इसे सन् 1855 में ओटावा के रूप में निगमित किया गया।[10] समय के साथ साथ, यह नगर कनाडा का राजनितिक केंद्र बन चुका है।

Remove ads

इतिहास

सारांश
परिप्रेक्ष्य

करीब दल हज़ार साल पहले चैम्प्लेन समुद्र के खाली हो जाने के बाद ओटावा घाटी रहने लायक बन गई।[11] स्थानीय जनजातियाँ इस ज़मीन का इस्तेमाल खेती और शिकार के लिए करती थीं।[12] एटीएन ब्रूल को वर्ष 1610 में ओटावा घाटी तक पहुँचने वाला पहला यूरोपीय व्यक्ति माना जाता है। तीन साल बाद, सैमुएल डे चैम्प्लेन ने उस इलाके में बड़ी मात्रा में पाए जाने वाले झरनों और स्थानीय लोगों के साथ मुलाकातों के बारे में लिखा। बाइटाउन, जो की ओटावा का असली नाम था, को 1826 में सैकड़ों भूमि-मालिकों द्वारा एक समुदाय के रूप में बसाया गया था क्योंकि एक खबर फैलाई गई थी कि रीडो नहर के उत्तर की तरफ ब्रिटिश अधिकारियाँ एक सैन्य अड्डा बना रहे हैं। उस साल, उस समुदाय का नाम ब्रिटिश अधिकारी जॉन बाइ के नाम पर रखा गया जो रीडो कंस्ट्रक्शन परियोजना के लिए ज़िम्मेदार थें।

ओटावा के पूर्व औद्योगिक दिखावट को 1950 के ग्रेबर योजना ने काफी बदल दिया है। मुख्यमंत्री मकैंज़ी किंग ने फ्रेंच वास्तुकार जैकेस ग्रेबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक आधुनिक योजना बनाने का काम सौंपा ताकि यह दिखने में संगठित लगे और अच्छी तरह से कनाडा के राजनीतिक केंद्र के रूप में काम कर सके।[13][14]

ग्रेबर की योजना में राषट्रीय राजधानी ग्रीनबेल्ट, पार्कवे, क्वींसवे हाइवे सिस्टम्स के निर्माण, और डाउनटाउन यूनियन स्टेशन के स्थानांतरण का उल्लेख था। डाउनटाउन से उपनगरीय घरों को हटाना और रीडो नहर और ओटावा पथ का निर्माण इसके सुझावों में से दो थें।[13][15] 1958 वर्ष में राष्ट्रिय राजधानी समिति को क्राउन निगम के रूप में स्थापित किया गया था, जिसने 1960-70 के युग में ग्रेबर की योजना को लागू किया।

ओटावा की सीमा साल-ब-साल बड़ी मात्रा में इमारतों के निर्माण के कारण बढ़ती जा रही थी, मगर इसने 1 जनवरी 2001 को अधिकतम क्षेत्र ग्रहण किया, जब ओटावा-कार्लटन नगर पालिका को एक ही शहर में जोड़ दिया गया।[16] बॉब चियारेली को शहर के नए महापौर के रूप में निर्वाचित किया गया, जिसके दौरान उन्होंने ग्लौकेस्टर के महापौर क्लॉडेट केन को टक्कर दी।

Thumb
1859 में आटावा का दृश्य, पार्लियामेंट हिल पर निर्माण कार्य के शुरुआत से पहले।

शहर की बढ़ौती का साथ इसके मौजूदा अर्थव्यवस्था पर भार बढ़ने लगी, इसलिए 15 अक्टूबर 2001 को डीज़ल से चलने वाली एक रेल प्रक्रिया को परीक्षण के स्तर पर शहर में लागू किया गया। इसे आज ट्रिलियम लाइन के नाम से जाना जाता है, मगर इसे तब 'ओ-ट्रेन' भी कहा जाता था। ओ-ट्रैन को बढ़ा लेने के बाद इसे लाइट-रेल में बदल देना 2006 के म्युनिसिपल निर्वाचन के बाद एक बड़ी समस्या बन गई थी, क्योंकि निर्वाचन में ओ'ब्रिएन ने चियारेली को हरा दिया। ओ'ब्रिएन के निर्वाचन जीतने के बाद शहर के पूर्व से इसके डाउनटाउन तक एक दूसरे लाइट-रेल प्रक्रिया, और साथ में डाउनटाउन से गुज़रने वाले एक टनल का निर्माण शुरू हुआ। जिम वाट्सन, मिश्रण से पहले ओटावा के आखिरी महापौर, को 2010 निर्वाचन में दोबारा निर्वाचित किया गया।[17]

अक्टूबर 2012 को नगर परिषद ने लांसडोन पार्क की योजना को स्वीकार किया, जो आटावा खेल एवं मनोरंजन की कंपनी समूह के साथ एक समझौता है, जिसके ज़रिए एक नया स्टेडियम, हरियाली में बढ़ौती, और स्थान पर घरों के निर्माण सामने आए।[18][19] दिसंबर 2012 में नगर परिषद ने कॉन्फेडरेशन लाइन के निर्माण को भी स्वीकार कर दिया, जिसे 14 सितंबर 2019 को खोल दिया गया।[20]

Remove ads

भूगोल

सारांश
परिप्रेक्ष्य

ओटावा शहर, ओटावा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है, और इसमें रीडो नहर और रीडो नदी के मुहाने मौजूद हैं।[21] शहर के पुराने हिस्से (बाइटाउन के अवशेष सहित), को 'नीची नगर' कहा जाता है,[22] और यह नदी और नहर के बीच के क्षेत्र में स्थित है। पश्चिम की तरफ स्थित हैं 'सेंटरटाउन' और 'डाउनटाउन ओटावा', जो शहर के वित्तीय केंद्र हैं। यहीं पर कनाडा की सांसद, और साथ में कई संघीय सरकार विभाग के इमारतें स्थित हैं। 29 जनवरी 2007 को रीडो नहर को एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया था।[23]

यह नगर पश्चिम केबेक भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है,[24] जिसकी वजह से यहाँ पर अक्सर भूकंप आते हैं। कुछ प्रससिद्ध उदाहरण हैं 2009 किपावा भूकंप,[25] 24 फरवरी 2006 को आया एक 4.5 विस्तार का भूकंप,[26] 2010 केंद्रीय कनाडा भूकंप,[27] और 17 मई 2013 को 5.2 विस्तार का एक भूकंप।[28]

ओटावा तीन मुख्य नदियों के संगम पर स्थित है: ओटावा नदी, गाटिनो नदी और रीडो नदी।[29] ओटावा और गाटिनो नदियाँ ऐतिहासिक रूप से लकड़ी उद्योग में महत्वपूर्ण रहा है, और रीडो नहर सेना के लिए एक पथ, और बाद में मनोरंजन के एक स्रोत के रूप में भी मौजूद रहा है।[29] रीडो नहर पहली बार 1832 में खुला था और यह 202 कि.मी. लंबा है। यह किंगस्टन के ओंटेरियो झील पर सेंट लॉरेंस नदी को सांसद पहाड़ी के पास ओटावा नदी से जोड़ता है। रीडो नदी को इसका नाम फ्रेंच खोजकर्ताओं द्वारा दिया गया था क्योंकि उन्हें वह झरने किसी "पर्दे जैसे" लगे जहाँ पर रीडो नदी ओटावा नदी में आकर मिलता है। फ्रेंच में रीडो का मतलब है "पर्दा", और खोजकर्ताएँ झरनों और इस नदी को इसी नाम से बुलाया करते थे।[30]

अधिक जानकारी ओटावा (केंद्रीय परीक्षण मंडल), 1981–2010 साधारण, अधिकतम 1872–वर्तमान के जलवायु आँकड़ें, माह ...
Remove ads

जनसांख्यिकी

सारांश
परिप्रेक्ष्य

2016 में ओटावा नगर और ओटावा-गाटिनो जनगणना महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या क्रमशः 9,34,243 और 1,23,783 थे। 2016 में नगर की जनसंख्या घनत्व 334 प्रति वर्ग किलोमीटर थी, जबकि CMA की जनसंख्या घनत्व 195.6 प्रति वर्ग किलोमीटर थी।[31][32] यह ओंटेरियो में दूसरा सबसे बड़ा शहर, राष्ट्र में चौथा सबसे बड़ा और राष्ट्र में चौथा सबसे बड़ा CMA है।[33]

ओटावा की मध्य आयु 40.1 वर्ष है, जो कि राष्ट्रीय और प्रांतीय औसत से कम है। 15 वर्ष के नीचे के किशोर जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत बनाते हैं, और 65 से अधिक वर्ष के लोगों की मात्रा 15.4 प्रतिशत है।[31] 2016 तक, नगर की जनसंख्या के 20 प्रतिशत आबादी विदेश मैं पैदा हुई है, और सबसे प्रसिद्ध गैर-कैनेडियन जन्मस्थान हैं चीन (विदेशी के 8 प्रतिशत), यूनाइटेड किंग्डम (7.3 प्रतिशत), और लेबनॉन (5.1 प्रतिशत)। करीब 6.8 प्रतिशत वासियों की राष्ट्रीयता कैनेडियन नहीं है।[31][34]

धर्म

ओटावा के 65 प्रतिशत वासी अपने आप को ईसाई बताते हैं, जिनमें से 38.5 प्रतिशत कैथोलिक हैं और 25 प्रतिशत प्रतिवादी गिर्जाघरों के सदस्य हैं। ओटावा में ईसाई के अलावा भी धर्म मौजूद हैं, जिनमें से सबसे बड़ा धर्म है इस्लाम (6.7 प्रतिशत), हिन्दू (1.4 प्रतिशत), बौद्ध (1.3 प्रतिशत) और यहूदी धर्म (1.2 प्रतिशत)। आस्तिक लोगों की संख्या 22.8 प्रतिशत है।

जातीयता

2016 तक, ओटावा की जनसंख्या की करीब 69.1 प्रतिशत आबादी यूरोपीय है, 4.6 प्रतिशत आदिवासी और 26.3 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं (जो कि 22.3 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है)। ओटावा की जनसंख्या की 23.6 प्रतिशत आबादी आप्रवासियाँ हैं। नीचे जातीयता का एक विस्तार है।[35]

  • 69.1% यूरोपीय
  • 6.6% काले
  • 5.1% एशियाई (4.5% चीनी, 0.3% जापानी, 0.3% कोरियाई)
  • 4.6% आदिवासी (3.2% प्रथम प्रदेश, 1.4% मेटिस, 0.2% इनुइत)
  • 4.5% अरबी
  • 4.2% दक्षिण एशियाई (भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, नेपाली, श्री लंका से)
  • 2.6% दक्षिण-पूर्व एशियाई (1.3% फिलिपिनो)
  • 2.3% बहुजातीय
  • 1.2% लेटिन अमेरिकी
  • 0.3% पश्चिम एशियाई
  • 0.3% अन्य

भाषा

द्विभाषावाद को 2002 में पौर कार्यों के लिए आधिकारिक बना दिया गया,[36] और 2016 तक 37.6 प्रतिशत आबादी दोनों भाषाएँ बोल सकती है, जिससे यह कनाडा में सबसे बड़ा शहर बनता है जहाँ फ्रेंच और अंग्रेज़ी साथ में बोले जाते हैं।[37] 62.4 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा अंग्रेज़ी है, जबकि 14.2 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा फ्रेंच है। एक या दोनों औपचारिक भाषाओं के ज्ञान के तौर पर 59.9 और 1.5 प्रतिशत लोगों को क्रमशः सिर्फ अंग्रेज़ी या फ्रेंच बोलना आता है, जबकि 37.2 लोगों को दोनो औपचारिक भाषाएँ आती हैं। ओटावा-गाटिनो जनगणना महानगर क्षेत्र (CMA) में फ्रेंच बोलने वाले लोगों की संख्या ओटावा की जनसंख्या से भी अधिक है, क्योंकि गाटिनो में अधिकांश लोग फ्रेंच का उपयोग करते हैं। बाकी 20.4 प्रतिशत लोग अरबी (3.2%), चीनी (3.0%), स्पेनी (1.2%), इतालवी (1.1%), आदि भाषाएँ बोलते हैं।[38]

Remove ads

सरकार

ओटावा नगर एक एकल स्तरीय नगरपालिका है, यानी की जनगणना के मामले में यही अपना अनुभाग है और इसके ऊपर कोई राज्य या ज़िला नहीं है।[39] ओटावा को 23 सदस्यों वाली ओटावा नगर सभा नियंत्रित करते हैं, जहाँ के 23 सदस्य 23 वार्ड्स को प्रतिनिधित करते हैं। महापौर जिम वाट्सन[40] को पूरे शहर में हुए एक निर्वाचन के ज़रिए निर्वाचित किया गया था।

कनाडा की राजधानी होने के साथ ही ओटावा स्थानीय राजनीति में भी काफी विविध है। शहर के ज़्यादातर नागरिकों ने हमेशा से लिबरल पार्टी का समर्थन किया है।[41] ऐसा देखा जा सकता है कि लिबरल पार्टी के लिए सबसे सुरक्षित जगहें फ्रांकोफ़ोन आबादी वाले क्षेत्र हैं, खासकर वैनियर और मध्य ग्लौकेस्टर।[41] मध्य ओटावा आम तौर पर बाई तरफ जाती है, और नई लोकतांत्रिक पार्टी ने वहाँ निर्वाचन जीता हुआ है। पुराने शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से रूढ़िवादी नज़र आते हैं।[41] यह साफ़-साफ़ आस-पास के ज़िलों के रूढ़िवादी संस्कृति का सम्मान करने वाले पश्चिम कार्लस्टन, गौलबोर्न, रीडो और ओसगूड बस्तियों में नज़र आता है।[41] अधिक फ्रांकोफ़ोन आबादी वाले कंबरलैंड बस्ती ने लिबरल पार्टी का समर्थन किया है, हालाँकि पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन कम होता आया है।[41]

वर्तमान में ओटावा में 130 दूतावास मौजूद हैं।[42] 49 अन्य राष्ट्रों के अमेरिकी राजनायिक मिशन भी कनाडा में स्थित हैं।[42]

Remove ads

मीडिया

ओटावा में तीन मुख्य दैनिक अखबारों को छापा जाता है: दो अंग्रेज़ी अखबार, ''ओटावा सिटीज़ेन'' (Ottawa Citizen) जिसकी स्थापना 1845 में बाईटाउन पैकेट (Bytown Packet) के रूप में हुई थी और ओटावा सन 'Ottawa Sun', और एक फ्रेंच अखबार, ले ड्रूइट 'Le Droit'।[43] कई कैनेडियन ब्रॉडकास्ट नेटवर्क और सिस्टम, और रेडियो स्टेशन, अंग्रेज़ी और फ्रेंच, दोनों में सामग्री प्रकाशित करते हैं।

लोकल मीडिया सेवाओं के साथ, ओटावा कई राष्ट्रीय मीडिया सेवाओं का मुख्यालय भी है, जैसे CPAC (कनाडा की राष्ट्रीय विधायिका प्रसारक),[44] और कनाडा के ज़्यादातर टेलीविज़न, छाप और रेडियो के माध्यम से प्रकाश पाने वाली मीडिया संगठनों का भी। ओटावा में कनाडाई प्रसारण निगम का मुख्यालय मौजूद है, हालाँकि CBC रेडियो और टेलीविज़न प्रोग्रामों में से ज़्यादातर की शुरुआत यहाँ से नहीं होती।

Remove ads

शिक्षा

सारांश
परिप्रेक्ष्य

ओटावा को कनाडा के सबसे शिक्षित शहरों में से एक होने की वजह से जाना जाता है; यहाँ के आधे से ज़्यादा नागरिकों ने कॉलेज और/या विश्वविद्यालय से स्नातक प्राप्त की है।[45] ओटावा में प्रति नागरिक सबसे ज़्यादा इंजीनियर और वैज्ञानिक के साथ पूरे कनाडा में सबसे ज़्यादा पीएचडी वाले नागरिक मौजूद हैं।[46]

शहर में दो मुख्य सार्वजनिक महाविद्यालय हैं:

  • कार्लटन महाविद्यालय की स्थापना 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ रहे सिपाहियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए की गई थी और यह बाद में ओंटेरियो का पहला गैर-सरकारी महाविद्यालय बना। समय के साथ-साथ कार्लटन महाविद्यालय आज के इस सार्वजनिक महाविद्यालय में बदल गया। हाल ही के वर्षों में कार्लटन को कनाडा के सबसे व्यापक महाविद्यालयों में से एक का दर्जा दिया गया है।[47] महाविद्यालय का कैंपस ओल्ड ओटावा दक्षिण और डोज़ झील के बीच स्थित है।
  • ओटावा विश्वविद्यालय (जिसका असली नाम "बाइटाउन कॉलेज" था) शहर का पहला उत्तर-माध्यमिक संस्था था जिसे 1848 वर्ष में स्थापित किया गया था। यह विश्वविद्यालय आगे जाके दुनिया का सबसे बड़ा अंग्रेज़ी-फ्रेंच द्विभाषी विश्वविद्यालय बना।[48] यह "UI15" का सदस्य है जो कनाडा के सबसे सम्मानित अनुसंधान गहनों वाले विश्वविद्यालयों का एक समूह है।[49] इस विश्वविद्यालय का कैंपस शहर के मूल डाउनटाउन के पास के सैंडी हिल्स क्षेत्र में स्थित है।

साथ ही ओटावा में दो मुख्य सार्वजनिक कॉलेज हैं: ऐलगोंकिन कॉलेज और "La Cité collégiale"। यहाँ दो मुख्य कैथोलिक विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं – डोमिनिक विश्वविद्यालय कॉलेज और सेंट पॉल विश्वविद्यालय। पास ही के क्षेत्रों (यानी पास के गाटिनो शहर) में कुछ और कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं - University of Quebec en Outaouais, Cégep de l'Outaouais और हेरिटेज कॉलेज। ओटावा में चार मुख्य सार्वजनिक विद्यालय बोर्ड मौजूद हैं: अंग्रेज़ी, अंग्रेज़ी-कैथोलिक, फ्रेंच और फ्रेंच-कैथोलिक। 147 विद्यालयों के साथ, अंग्रेज़ी भाषा वाली ओटावा-कार्लटन डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड सबसे बड़ा बोर्ड है।[50] ओटावा सार्वजनिक पुस्तकालय को 1906 में कार्नेगी पुस्तकालय के साथ खोला गया था। 2008 तक इस पुस्तकालय में 23 लाख से भी ज़्यादा सामग्री मौजूद हैं।[51]

Remove ads

बहन शहरें

ओटावा इनके साथ जुड़ा हुआ है:

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads