शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

ओस्टीइक्थीज़​

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

ओस्टीइक्थीज़​
Remove ads

अस्थिल मत्स्य वर्ग की मछलियाँ लवणीय तथा मीठा दोनों प्रकार के जल में पाई जाती हैं। इनका अन्तःकंकाल अस्थियों से बना होता है। इनका शरीर धारारेखित होता है। मुख अधिकांशतः अग्र सिरे के अन्त में होता है। इनमें चार जोड़ी क्लोम छिद्र दोनों ओर प्रच्छद से ढके रहते हैं। त्वचा शल्क से ढकी रहती है। इनमें वायुकोष उपस्थित होता है। जो उत्प्लावन में सहायक हैं। हृदय दो प्रकोष्ठ का होता है (एक आलिन्द तथा एक निलय)। ये सभी असमतापी जीव होते हैं। नर तथा मादा भिन्न होते हैं। ये अधिकांशतः अण्डज होते हैं। निषेचन प्रायः बाह्य होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। उदाहरण: समुद्री उड्डयन मत्स्य, अश्वमीन, रोहू, [1]

सामान्य तथ्य अस्थिल मत्स्य, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
Remove ads

उपश्रेणियाँ

ओस्टीइक्थीज़​ को स्वयं आगे दो उपश्रेणियों में बांटा जाता है:

  • ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) या किरण-फ़िन मछलियाँ (ray-finned fishes) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके फ़िन (पर) का ढांचा उनके धड़ से किरणों की तरह निकलती कई हड्डियों से बना होता है जिसके ऊपर मांस और त्वचा लगी होती है।
  • सार्कोप्टरिजियाए (Sarcopterygii) या लोब-फ़िन मछलियाँ (lobe-finned fishes) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके फ़िन केवल एक मुख्य हड्डी से उनके धड़ से जुड़े होते है और उस हड्डी के इर्द-गिर्द फ़िन एक लोब (पालि) की तरह बना होता है।
Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads