शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
कावेरी नदी
कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु की एक नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी[3]से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 760 किलोमीटर है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिली है। सिमसा, हेमावती, भवानी इसकी उपनदियाँ है। कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ शहर तिरुचिरापल्ली हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। कावेरी नदी के डेल्टा पर अच्छी खेती होती है। इसके पानी को लेकर दोनो राज्यों में विवाद है। इस विवाद को लोग कावेरी जल विवाद कहते हैं। कावेरी नदी पर तमिलनाडु में होगेनक्कल जलप्रपात तथा कर्नाटक राज्य में भारचुक्की और बालमुरी जलप्रपात अवस्थित है। प्राचीन तमिल साहित्य में, नदी को पोन्नी भी कहा जाता था (स्वर्ण दासी, यह जमा होने वाली महीन गाद के संदर्भ में)।[4][5][6] इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहते है।

Remove ads
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads