शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

कीर्त्तिपताका

विद्यापति द्वारा अवहट्ठ भाषा में रचित गद्य-पद्यात्मक ग्रन्थ (लगभग 14 वीं शताब्दी) विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

Remove ads

कीर्त्तिपताका महाकवि विद्यापति द्वारा अवहट्ठ भाषा में रचित गद्य-पद्यात्मक ग्रन्थ है। इसके अनेक अंश प्राचीन मैथिली भाषा में है। यह रचना मिथिला के अधिपति शिवसिंह द्वारा यवनों पर विजय की वीरगाथा है।[1]

रचना-स्वरूप एवं प्रकाशन

'कीर्तिपताका' की रचना अवहट्ठ भाषा में हुई है। इसमें किसी सुल्तान के साथ शिवसिंह के युद्ध का वर्णन है। इस युद्ध में शिवसिंह की विजय हुई थी जिसका विस्तृत वर्णन महाकवि विद्यापति ने इस ग्रन्थ में किया है। इसकी एकमात्र हस्तलिखित प्रति नेपाल दरबार में उपलब्ध हुई थी। इसका प्रारम्भिक अंश खण्डित है।[2] इस पाण्डुलिपि में भिन्न-भिन्न तीन अंश संकलित हैं। एक तो केवल एक पत्र के रूप में अवहट्ठ काव्य है। दूसरे अंश के नायक राय अर्जुन है जिसमें उनकी यशोगाथा शृंगार रस से ओतप्रोत रूप में वर्णित है। इसे 'कीर्तिगाथा' नाम दिया गया है। तीसरा अंश 'कीर्तिपताका' है जिसके नायक राजा शिवसिंह हैं। प्रकाशित रूप देने के लिए इस ग्रंथ का पाठोद्धार पं॰ गोविन्द झा द्वारा किया गया है। प्रस्तावना सहित उन्होंने इसका संपादन किया है। इस ग्रंथ की संस्कृत छाया तथा हिन्दी अनुवाद डॉ॰ शशिनाथ झा ने तैयार किया है। प्रकाशित संस्करण में पूर्वोक्त तीनों अंश क्रमशः संकलित हैं।

Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads