शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

कोशिका रंजक

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

कोशिका रंजक
Remove ads

कोशिका रंजक ( Haematoxylin या hematoxylin / हेमैटोक्सिलीन) एक रासायनिक यौगिक है जो एक प्राकृतिक रंजक है। यह 'हैमेटोक्सिलम कम्पेचिआनम' (Haematoxylum campechianum) नामक वृक्ष की लकड़ी से निकाला जाता है।[1][2] इसका रासायनिक सूत्र C16H14O6 है। इसका उपयोग ऊतकों को रंगने के लिये [3][4][5][6] तथा वस्त्र उद्योग एवं चर्म उद्योग में रंजक के रूप में होता रहा है। [7][8] रंजक के रूप में इसे अनेक नामों से जाना जाता र्हा है, जैसे 'पालो डी कम्पाची' (Palo de Campeche),[8] 'लॉगवुड सत्व',[7] नीलकाष्ठ[9] और श्यामकाष्ठ।[9] ऊतिकी में कोशिकारंजक का उपयोग करके के बाद प्रायः उसे इओसिन के द्वारा विरुद्धरंजन (counterstaining) किया जाता है।[1][10][11]

अधिक जानकारी कोशिका रंजक, पहचान आइडेन्टिफायर्स ...

यद्यपि इस रंजक का नाम हैमेटोक्सिलिन है, किन्तु वास्तव में इसका सक्रिय रंजक हैमेटीन का ऑक्सीकृत रूप होता है। [1][7][8][12][13] अपने शुद्ध रूप में हैमेटोक्सिलिन एक रंगहीन, क्रिस्टलीय ठोस है। [7][14] लेकिन इसके बाजार में उपलब्ध नमूने हल्के भूरे या गहरे भूरे होते हैं।[2][15]

Remove ads

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads