शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
खुमान रासो
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
खुमान रासो नवीं शताब्दी की रचना मानी जाती है। इसमें नवीं शती के चित्तौड़ नरेश खुमाण के युद्धों का चित्रण है। तत्कालीन राजाओं के सजीव वर्णन, उस समय की परिस्थितियों के यथार्थ ज्ञान तथा आरंभिक हिंदी रूप के प्रयोग से इसके नवीं सदी की रचना होने का अनुमान किया जाता है। इसका रचयिता दलपत विजय को माना जाता है। इस ग्रंथ की प्रामाणिक हस्तलिखित प्रति पूना के संग्रहालय में सुरक्षित हैं। यह पांच हजार छंदों का विशाल काव्य ग्रंथ है। राजाओं के युद्धों और विवाहों के सरल वर्णनों से इस काव्य की भावभूमि का विस्तार हुआ है। वीर रस के साथ-साथ शृंगार रस की भी प्रधानता है। इसमें दोहा, सवैया, कवित्त आदि छंद प्रयुक्त हुए है तथा इसकी भाषा राजस्थानी हिंदी है।
Remove ads
उदाहरण
चितौड़ नगर का उल्लेख मिलता है तथा चितौड़ की सेना व उसके हथियारों का वर्णन मिलता है।
पिउ चित्तौड़ न आविऊ,सावण पहिली
जोवै बाट बिरहिणी खिण-खिण अणवै खीज।।
संदेसो पिण साहिबा, पाछो फिरिय न देह।
पंछी घाल्या पिंज्जरे, छूटण रो संदेह।।
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads