शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
गोरिचेन
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
गोरिचेन पर्वत चोटी, भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों के बीच मौजूद एक पर्वत चोटी है। अरुणाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार कुल 22,500 फीट (6,900 मी॰) ऊँचाई के साथ यह पूर्वी भारत और अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी है।[1] वर्तमान में यह गैर-प्रतिबंधित इलाके में है और पर्वतारोहण करने वालों के लिए खुली है तथा प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।[2] कुछ अन्य स्रोतों के मुताबिक़ गोरिचेन समूह में कुल छह चोटियाँ हैं।[3][4]
Remove ads
पर्यटन
ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए यहाँ सितंबर-अक्टूबर सबसे बेहतरीन होता है जब मानसून की बारिश बंद हो चुकी होती है और दृश्यता अच्छी होती है।[5] अन्य स्रोतों में, जहाँ गोरिचेन को छह छोटियों के समूह के रूप में परिभाषित किया गया है, "कांग तो" चोटी, 7,042 मीटर (23,104 फीट), जिसे स्थानीय रूप से "शेर काँगड़ी" कहते हैं, को सबसे ऊँचा बताया गया है और पूर्वी भारत की एकमात्र चोटी बताया जाता है जो सात हजार मीटर से अधिक ऊँचाई वाली है।[4]
Remove ads
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads