शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

चिरांग जिला

असम का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

चिरांग जिला
Remove ads

चिरांग (Pron: ˌʧɪˈrɑ:ŋ/ˌʧɪˈræŋ) जिला (असमिया: চিৰাং জিলা) असम के 27 जिलों में से एक है। भारत के जनगणना, 2011 के अनुसार उत्तर कछर जिला के बाद यह असम का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है।[1]

सामान्य तथ्य राज्य, मुख्यालय ...
Remove ads

इतिहास

यह राज्य के क्षेत्र बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में एक अपेक्षाकृत नया जिला है। चिरांग जिले को बोगाईगाँव जिला से 2004 में अलग किया गया।[2] "चिरांग" शब्द गारो भाषा के शब्द से लिया गया है जहाँ "चि" शब्द का अर्थ जल तथा "रांग" शब्द का अर्थ धन है। यह शब्द पड़ोस के देश भूटान के सिरांग जिले की एक प्रतिलिपि भी हो सकता है।

राष्ट्रीय संरक्षित क्षेत्र

जनसांख्यिकीय

2011 की जनगणना के अनुसार चिरांग जिले की आबादी 481,818 है,[1] जो कि सूरीनाम देश के लगभग बराबर है।[3] जनसंख्या के यह आकड़े इस जिले को भारत में 547वां स्थान देते है (कुल 640 जिलों में)।[1] इस जिले का घनत्व 244 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (630/वर्ग मील) है।[1] 2001-2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 11.26% रही है।[1] चिरांग का लिंगानुपात 969 महिला प्रति 1000 पुरुष है,[1] और साक्षरता दर 64.71% है।[1]

वनस्पति और प्राणी समूह

मानस राष्ट्रीय उद्यान इसी जिले में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 500 कि॰मी2 (193.1 वर्ग मील) है।[4] यह उद्यान चिरांग के साथ चार अन्य जिलों में भी फैला है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads