शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
चुकंदर
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
चुकंदर एक मूसला जड़ वाला वनस्पति है। यह बीटा वल्गैरिस नामक जाति के पौधे होते हैं जिन्हें मनुष्यों ने शताब्दियों से कृषि में पाला है और कई नस्लों में विकसित करा है। इसकी मूसला जड़ अक्सर हलकी-मीठी होती है और उसका रंग लाल, जामुनी, पीला या श्वेत होता है।
Remove ads
खाने में प्रयोग
विश्व के कई स्थानों में चुकंदर की जामुनी जड़ को कच्चा, उबालकर या भूनकर खाया जाता है। इसे अकेले या अन्य सब्ज़ी के साथ खाया जा सकता है, और इसका अचार भी डाला जाता है। भारतीय खाने में इसे महीन काटकर और हलका-सा पकाकर मुख्य खाने के साथ खाया जाता है। चुकंदर के पत्तों को भी खाया जाता है, इनका प्रयोग आहार में कच्चा, उबालकर या भाप-देकर होता है।[1][2] चुकंदर लोहा, विटामिन और मिनरलस का बहुत ही अच्छा श्रोत है इसीलिए चुकंदर का औषधीय उपयोग अधिक किया जाता है|
Remove ads
इन्हें भी देखें
- चुकंदर का औषधीय उपयोग
- बीटा वल्गैरिस
- मूसला जड़
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads