शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

चैत्र

भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत का पहला माह विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

Remove ads

चैत्र हिंदू पंचांग का पहला मास है। इसी महीने से भारतीय नववर्ष आरम्भ होता है। हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र की बहुत ही अधिक महता है। अनेक पर्व इस मास में मनाये जाते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा, चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इसका महीने का नाम चैत्र पड़ा।

चैत्र | वैशाख | ज्येष्ठ | आषाढ़ | श्रावण | भाद्रपद | आश्विन | कार्तिक | अग्रहायण | पौष | माघ | फाल्गुन
<< चैत्र >>
सो मं बु गु शु
१ शु २ शु३ शु४ शु
५ शु६ शु७ शु८ शु९ शु१० शु११ शु
१२ शु१३ शु१४ शुपूर्णिमा१ कृ२ कृ३ कृ
४ कृ५ कृ६ कृ७ कृ८ कृ९ कृ१० कृ
११ कृ१२ कृ१३ कृ१४ कृअमावस्या
2025

मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरम्भ की थी। वहीं सतयुग का आरम्भ भी चैत्र माह से माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए एवं जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया था, जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरम्भ हुआ।[1]

इसी दिन आर्य समाज (१८७५) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (१९२५) की स्थापना हुई थी।

Remove ads

प्रमुख पर्व

सन्दर्भ

इन्हें&nbsp;भी&nbsp;देखें

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads