शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

ज़ंस्कार नदी

उत्तर पश्चिमी भारत की सिंधु नदी की सहायक नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

ज़ंस्कार नदीmap
Remove ads

ज़ंस्कार नदी भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है।

सामान्य तथ्य देश, राज्य ...
Remove ads

स्रोत व मार्ग

ज़ंस्कार नदी के ऊपरी भाग में इसकी दो शाखाएँ हैं। पहली शाखा, डोडा नदी, 4,400 मीटर (14,400 फ़ुट) ऊँचे पेन्सी ला (दर्रे) से आरम्भ होती है और दक्षिणपूर्व दिशा में मुख्य ज़ंस्कार घाटी के साथ-साथ बहती हुई ज़ंस्कार की राजधानी पदुम की ओर जाती है। दूसरी शाखा स्वयं दो उपनदियों से मिलकर बनती है - शिंगो ला के पास उत्पन्न होने वाली करग्याग नदी और बारालाचा ला के पास उत्पन्न होने वाली त्सराप नदी - जिनका संगम पुरने नदी के पास होता है, जिसके बाद यह लुंग्नक नदी या त्सराप नदी कहलाती है और पश्चिमोत्तर दिशा में एक तंग घाटी से होती हुई ज़ंस्कार की मध्य घाटी की ओर जाती है, जहाँ यह डोडा नदी से विलय कर के ज़ंस्कार नदी कहलाती है। यह पूर्वोत्तरी दिशा में ज़ंस्कार तंग घाटी से निकलती हुई लद्दाख़ में निम्मू के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है।[1][2]

Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads