शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

जीवन मृत्यु (1970 फ़िल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

जीवन मृत्यु (1970 फ़िल्म)
Remove ads

जीवन मृत्यु सन् 1970 में प्रदर्शित जुर्म पर आधारित एक रोमांचक हिन्दी फ़िल्म है। जिसमें धर्मेन्द्र, राखी, अजीत तथा राजेन्द्रनाथ मुख्य भुमिका मे है। फ़िल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स तथा निर्देशन सत्येन बोस ने किया है।

सामान्य तथ्य जीवन मृत्यु, निर्देशक ...

यह राखी की पहली हिन्दी फ़िल्म थी।

Remove ads

संक्षेप

अशोक जो कि सिटीज़न बैंक मे मैनेजर है अपनी विधवा माँ के साथ रहता है और दीपा से प्रेम करता है, और जल्द ही दोनो का विवाह होने वाला है। परंतु उसके सहकर्मी उसे चोरी के झूठे मुक़दमे में फँसाकर सात वर्ष की क़ैद करवा देते है। जब वह जेल से रिहा होता है तो पाता है कि उसकी माँ की मृत्यु हो चुकी है और दीपा भी कहीं और जा चुकी है। बर्बाद मगर अब भी ईमानदार, जब उसकी मुलाकात राजा रणवीर सिंह से होती है तो वे उसे सहारा व नई पहचान देते है। अशोक जो अब एक बड़ा उद्योगपति बिक्रम सिंह हो गया है, दीपा को ढूँढ निकालता है और अपने दुश्मनों से बदला लेता है।

Remove ads

चरित्र

अधिक जानकारी अभिनेता, भूमिका ...

संगीत

फ़िल्म के गीत आनंद बख्शी ने लिखे है तथा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।

अधिक जानकारी क्रम, गीत ...

रोचक तथ्य

प्रथम बार धर्मेन्द्र ने किसी फ़िल्म मे सिक्ख की भूमिका अदा की। यह फ़िल्म इसी नाम की बंगाली फ़िल्म का रीमेक थी जिसमें उत्तम कुमारसुप्रिया देवी मुख्य भूमिका मे थे।

परिणाम

फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता अर्जित की। ये धर्मेन्द्र की सर्वश्रेष्ठ अभिनीत फ़िल्मो मे शुमार है। इस का गीत "झिलमिल सितारो का आंगन होगा" आज भी काफी लोकप्रिय है।

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads