शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
झेलम नदी
उत्तर भारत और पाकिस्तान की एक प्रमुख नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
झेलम नदी (Jhelum River), जिसका मूल वैदिक संस्कृत नाम वितस्ता नदी (Vitasta River) और कश्मीरी नाम व्यथ न'द (Vyath Nad) है, उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप में बहने वाली एक नदी है। यह भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश, पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा व पंजाब प्रान्तों में बहती है। झेलम सिन्धु नदी की एक प्रमुख उपनदी है, और उन पाँच नदियों में से एक है जिनके कारण "पंजाब" (पाँच-आब या पाँच पानी) का नाम पड़ा है।[1][2][3]
Remove ads
नदीमार्ग
झेलम का उद्भव भारत में जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में वेरीनाग नामक पानी के चश्में में होता है, और इसका अंत पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के झंग ज़िले में त्रिम्मू नामक स्थान पर चनाब नदी में संगम के साथ होता है, जिसके पश्चात चनाब नदी का आगे जाकर स्वयं विलय सिन्धु नदी में होता है।
नदी की लम्बाई
झेलम नदी की लम्बाई 725 किमी है।[4]
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads