शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित फिल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)
Remove ads

टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंसलेट रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है।

सामान्य तथ्य टाइटैनिक, निर्देशक ...

चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉक्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही।

Remove ads

कास्ट

अधिक जानकारी चरित्र, अभिनेता मूल ...

हिन्दी डबिंग कर्मचारी १

हिन्दी डबिंग कर्मचारी २

  • डब वर्ष रिहाई: ११ जुलाई, २०१९
  • मीडिया: टेलीविजन (स्टार इंडिया) / डिजिटल स्ट्रीमिंग: हॉटस्टार
  • द्वारा निर्देशित: महेश गवई
  • अनुवाद: महेश गवई
  • कास्टिंग डायरेक्टर: रविंदर सिंह राठौर
  • उत्पादन: मनोरंजना इरा प्रोडक्शंस
  • अतिरिक्त आवाजें: शाइली दुबे, अमर जीत शाह, असावरी रचना अजिंक्य, सर्वेश राणे, वायामी
Remove ads

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads