शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

टोक पिसिन

पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

Remove ads

टोक पिसिन (Tok Pisin) पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की कुछ स्थानीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के मिश्रण से १९वीं सदी में विकसित हुई थी। हालांकि इसका नामक अंग्रेज़ी के 'टॉल्क पिजिन' (Talk Pidgin), यानि 'पिजिन बोली' का विकृत रूप है, यह भाषावैज्ञानिक दृष्टि से वास्तव में पिजिन नहीं बल्कि क्रियोल का दर्जा रखती है, अर्थात ज़्यादा स्थाई और विकसित है। टोक पिसिन को पापुआ न्यू गिनी में सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह उस देश की एक राजभाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की सबसे अधिक प्रचलित भाषा भी है हालांकि इसे बोलने वाले अधिकतर पापुआ न्यू गिनी की किसी अन्य भाषा के मातृभाषी होते हैं।[1] अनुमान लगाया गया है कि पापुआ न्यू गिनी में ७००-९०० भाषाएँ बोली जाती हैं इसलिए टोक पिसिन भिन्न भाषा-समुदायों के आपसी सम्पर्क के लिए काफ़ी उपयोगी है।[2]

सामान्य तथ्य टोक पिसिन, बोलने का स्थान ...
Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads