शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
तमसा नदी
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
तमसा नदी (Tamsa River), जिसे टोंस नदी (Tons River) भी कहा जाता है, भारत के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह गंगा नदी की एक उपनदी है। यह मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कैमूर पर्वतमाला में स्थित तमसा कुण्ड नामक जलाशय से उत्पन्न होती है। उत्तर-पूर्वी दिशा में लगभग 64 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा के बाद यह मैदानी भाग में प्रवेश करके बेलन नदी से मिलती है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से 32 किलोमीटर दूर ही सिरसा के निकट यह गंगा नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 265 किलोमीटर है। इस के मार्ग में कई सुंदर जलप्रपात भी हैं।[1][2][3]
- उत्तराखण्ड में टोंस नामक नदी के लिए टोन्स नदी का लेख देखें
Remove ads
विवरण
यह नदी मध्य प्रदेश के मैहर ज़िले के कैमोर श्रेणी में स्थित मैहर के समीप तमशाकुण्ड जलाशय से निकलकर उत्तर-पूर्व में प्रवाहित होती है तथा आगे सतना नदी इससे मिलती हैँ। पुरबा के निकट यह मैदान में उतरती हैँ। यह नदी अपने मार्ग में सुन्दर जलप्रपात बनाती हैँ। यह प्रयागराज के समीप मेजा तहसील में सिरसा नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती हैँ। वेलन इसकी सहायक नदी हैँ। इसकी लम्बाई 265 किलोमीटर हैँ। सिरसा टोंस नदी तट पर स्थित है। पहले सीतामढ़ी के निकट से बहती थी। जहा पर बाल्मिकी आश्रम है। वही पर सीता जी का समाहित स्थल भी है। जहा पर आज भी सीता जी का केश स्रपित जैसा बाल वाला घास है जो कोई भी पशु नही खाते है। वह आज भी सुरछित है। अभी यह नदी सिरसा बाजार के पास ही गंगा नदी में मिलती है।
Remove ads
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads