शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
दोड्डबेट्ट
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
दोड्डबेट्ट भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित सभी पर्वतों से ऊँची चोटी है। यह चोटी समुद्र तल से 2637 मीटर ऊपर है। घाटियों में इसी ढालों पर सिनकोना के सरकारी बागान हैं। इसकी चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किलोमीटर दूर है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से घाटी का नजारा अदभुत दिखाई पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब मौसम साफ होता है तब यहां से दूर के इलाके भी दिखाई देते हैं जिनमें कोयंबटूर के मैदानी इलाके भी शामिल हैं।

यह ऊटी से ४ किमी पूर्व-पूर्वोत्तर में,11°24′10″N 76°44′14″E, है। इसकी ऊंचाई 2,637 मीटर (8,652 फीट) है। इसके बाद धेक्यूबा (ऊंचाई: 2,375 मीटर (7,792 फीट)), कट्टडाडू (ऊंचाई: 2,418 मीटर (7,933 फीट)) एवं कुलकुडी (ऊंचाई: 2,439 मीटर (8,002 फीट)) डोडाबेट्टा से निकटता से जुड़ी अन्य चोटियां हैं।
Remove ads
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads