शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
द जेंटलमैन
1994 की महेश भट्ट की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
द जेंटलमैन 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया। यह 1993 की तमिल फिल्म जेंटलमैन की रीमेक है। इसमें जूही चावला और अपनी आखिरी हिन्दी फिल्म में चिरंजीवी में है। इसके संगीत में 1993 की फिल्म से तीन धुनें बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल की गई है, जिसके संगीतकार ए. आर. रहमान थे।
Remove ads
संक्षेप
विजय (चिरंजीवी) का एक छोटा सा अगरबत्ती का व्यवसाय है। जब वह इस में व्यस्त नहीं होता है, तो वह एक चोर है जो स्कूल बनाने और चलाने के लिए करोड़ पैसे चुराता है। वहाँ छात्र स्वतंत्र रूप से डॉक्टर, वकील इत्यादि बनने के लिए अध्ययन कर सकते हैं। परेश रावल के नेतृत्व में पुलिस हमेशा उसके पीछे लगी हुई है, लेकिन वह हमेशा छिप जाता है।
अंत में, उसे चोर के रूप में पहचाना जाता है और फिर जूही चावला का चरित्र उससे सवाल करता है, जो उससे प्यार करती है। वह उसे बताता है कि उसका इरादा क्या है। क्योंकि वह मेडिकल स्कूल के लिए दान का भुगतान नहीं कर सका, उसके भाई (हरीश) और माँ ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। अंततः विजय को पकड़ा जाता है और दोषी ठहराया जाता है और जब उसे जेल से रिहा किया गया, तो उसका सपने का स्कूल खुलता है। वह जूही चावला से शादी करता है, जिसने लंबे समय तक उसके लिए इंतजार किया है।
Remove ads
मुख्य कलाकार
संगीत
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads