शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

नागालैण्ड

भारतीय राज्य विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

नागालैण्डmap
Remove ads

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है।यहां 17 जिले हैं| नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 19,80,602 है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।[7]

सामान्य तथ्य नागालैंड, देश ...

नागालैण्ड राज्य में कुल 16 जनजातियाँ निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है।[8] हालाँकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकाँश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहाँ ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।[9][10]

राज्य ने 1950 के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा है। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था, क्योंकि इसे कानून, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपने दुर्लभ संसाधनों को प्रतिबद्ध करना था।[11][12] हालाँकि पिछले डेढ़ दशक में, राज्य में हिंसा काफी कम हुई है, जिससे राज्य की वार्षिक आर्थिक विकास दर 10% के करीब पहुंची है, और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन पाया है।

नागालैण्ड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल 9% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई 3840 मी है। यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएँ नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं।[13] यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है।

Remove ads

इतिहास

इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (यह नाग लोगो की भूमि है हिन्दी मे) के अनुसार रखा था।भारत में नाग लोगो की संख्या बहुमत में है ये नाग लोग वैसे तो पूरे भारत में निवास करते हैं परंतु महाराष्ट्र और नागालैंड में इनके नाम से राज्य एवं जिले का नाम पड़ा है। सन 1832 में कैप्टन जेनकींस और पेंबर्टन के रूप में पहले यूरोपियन नागालैंड में आये थे। नागालैंड भारत का 1 दिसंबर 1963 में सोलवा राज्य बना।

Remove ads

राज्य का दर्जा

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लड़ने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी।

भारत की आजादी के दौरान नागालेंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। सन् 1955 में भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालेंड भेजी और सन् 1957 में भारत सरकार और नागा लोगों के बीच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना।

Remove ads

धर्म

अधिक जानकारी नागालैण्ड मे धर्म ...

जिले

Thumb
नागालैण्ड के जिले
Thumb
नागा कन्या

नागालैंड में 11 जिले हैं -

अधिक जानकारी रैंक, मेट्रोपोलिटन/एग्लोमेरेशन क्षेत्र ...
Remove ads

संस्कृति

Thumb
कोहिमा में हॉर्नबिल उत्सव

नागालैंड मे 16 जनजातियाँ पाई जाती है, अंगामी, आओ, चख़ेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग।

Thumb
लोंगवा गाँव में एक प्रधान, नगालैंड

बाहरी कड़ियाँ

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads