शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

नाना पाटेकर

भारतीय फिल्म अभिनेता (जन्म: 1951) विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

नाना पाटेकर
Remove ads

विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी, 1950) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।

सामान्य तथ्य नाना पाटेकर, जन्म ...

1999 यशवंत फिल्म

Remove ads

जीवनी

नाना पाटेकर भारतीय फिल्‍मों के अभिनेता हैं। वे लेखक और फिल्‍म निर्माता भी हैं। नाना हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता माने जाते हैं। उनके अभिनय के सभी कायल हैं और यही कारण है कि उन्‍हें आज तक कई बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है। वे इंडस्‍ट्री में अपने डॉयलाग को बोलने की स्‍टाइल को लेकर काफी मशहूर हैं। उनके अभिनय के दीवाने आपको हर आयु वर्ग में मिल जाएंगे।

Remove ads

पृष्‍ठभूमि

नाना का जन्‍म मुरूड-जंजीरा, रायगढ़, म‍हाराष्‍ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनकर पाटेकर और मां का नाम संजनाबाई पाटेकर है।

पढ़ाई

नाना की पढ़ाई सर जे जे इंस्‍टीट्यूट ऑफ अप्‍लाईड आर्ट, मुंबई से हुई थी।

शादी

नाना की शादी नीलाकांती पाटेकर से हुई लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम मल्‍हार है।

करियर

नाना के करियर की शुरूआत फिल्‍म 'गमन' से हुई थी लेकिन इंडस्‍ट्री में उन्‍हें फिल्‍म 'परिंदा' से नोटिस किया गया जिसमें उन्‍होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इस फिल्‍म में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। क्रांतिवीर, खामोशी, यशवंत, अब तक छप्‍पन, अपहरण, वेलकम, राजनीति उनकी प्रमुख फिल्‍मों में से एक हैं।

Remove ads

हिन्दी फ़िल्में

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...
Remove ads

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads