शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
नेपाली भाषा
इंडो-आर्यन भाषा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
नेपाली भाषा, नेपालभाषा से अलग है। यद्यपि दोनों ही नेपाल में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।
नेपाली, नेपाल की राष्ट्रभाषा है और भारतीय संविधान की ८वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। यह भाषा नेपाल के लगभग ४५% लोगों की मातृभाषा भी है। नेपाली भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं।
Remove ads
नेपाली भाषा साहित्य

नेपाली भाषा साहित्य के आदिकवि भानुभक्त आचार्य है। इस भाषा के महाकवि लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा है। इस भाषा के प्रमुख लेखक है :-
- भानुभक्त आचार्य
- लेखनाथ पौड्याल
- मोतीराम भट्ट
- लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा
- बालकृष्ण सम
- सिद्धिचरण श्रेष्ठ
- विश्वेश्वरप्रसाद कोईराला
- माधव प्रसाद घिमिरे
- भीमनिधि तिवारी
- भैरव अर्याल
- धर्मराज थापा
- धरणीधर कोइराला
- सूर्यविक्रम ज्ञवाली
- बैरागी काँइला
- लीलबहादुर क्षत्री
- परशु प्रधान
- बानिरा गिरी
- गोविन्द गोठाले
- तारानाथ शर्मा
- सरुभक्त
- पारिजात
- इन्द्र बहादुर राई
Remove ads
नेपाली ध्वनिविज्ञान
नेपाली में ११ वटा ध्वनिकीय विशिष्ट स्वर और ३० व्यञ्जन हैं। नेपाली में दश डिफ़्थॉंग/संध्यक्षर भी मौजूद हैं।
कुछ वाक्य
भारत में नेपाली भाषा
नेपाली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। भारत के कई राज्यों में नेपाली भाषा-भाषी निवास करते हैं, जैसे पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड, आदि। भारतीय सेना में भी बहुत से नेपाली-भाषी सेवारत हैं।
भारत की सन २०११ की जनगणना के अनुसार कुछ प्रमुख राज्यों में नेपाली भाषा-भाषियों की संख्या[2] ██ पश्चिम बंगाल (36%)██ असम (20%)██ सिक्किम (12%)██ उत्तरी भारत के शेष भाग (8%)██ उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड (12%)██ अन्य राज्य (12%)
भारत की सन २०११ की जनगणना के अनुसार भारत में कुल २९ लाख २६ हजार १६८ नेपाली-भाषी थे।[3]
Remove ads
इन्हें भी देखें
- नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य
- नेपालभाषा, जो नेपाली भाषा से भिन्न है।
- नेपाली साहित्य
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads