शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)

भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)map
Remove ads

पार्वती नदी (Parvati River) या पार्बती नदी (Parbati River) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले से निकलती है यह चम्बल नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं यमुना नदी की उपनदी है। पार्वती नदी की लम्बाई लगभग 471 किमी है।[1][2]

सामान्य तथ्य पार्वती नदी Parbati Riverपार्बती नदी, स्थान ...
Remove ads

मार्ग

पार्वती नदी की उत्पत्ति सीहोर ज़िले की विंध्याचल पहाड़ियों पश्चिमी श्रेणियों में घने जंगल से सिद्दीकगंज ग्राम के पास 610 मीटर की ऊँचाई पर होती है। सीहोर ज़िले से यह गुना ज़िले में प्रवेश करती है और फिर राजस्थान में प्रवेश कर बाराँ ज़िले से निकलकर सवाई माधोपुर ज़िले पाली ग्राम के निकट में चम्बल नदी में विलय होती है। इसके मार्ग का लगभग 18 किमी भाग मध्य प्रदेश व राजस्थान की सीमा निर्धारित करता है।

मुहाना

पार्वती नदी सीहोर जिले के आष्टा तहसील के पास बहे सिदिगंज गाव के पास से निकलती है नदी के उद्गम स्थल पर ही रामपुर नामक डेम बना हुआ है।

इतिहास

पार्वती-चंबल प्राचीन काल की प्रसिद्ध संगम पर त्रिवेणी संगम पर स्थित है जहाँ पर राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य बना हुआ है। महाकवि कालीदास के 'मेघदूत' की निर्विन्ध्या ही पार्वती नदी हो सकती है। पार्वती नदी का महाभारत, भीष्मपर्व में भी उल्लेख है। कुछ लोगों के मतानुसार निर्विन्ध्या वर्तमान नेवाज नदी है।

सहायक नदियाँ

इसकी सहायक नदियों में ल्हासी, अंधेरी, विलास, बरनी, बैंथली , चौपट नदी आदि प्रमुख हैँ।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads