शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
बग़दाद
इराक की राजधानी और सबसे बड़ा शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
बग़दाद (अरबी: بَغْدَاد, कुर्दी: بەغداد) विश्व का एक प्रमुख नगर एवं इराक़ की राजधानी है। इसका नाम 600 ईपू के बाबिल के राजा बागदाद पर पड़ा है। यह नगर 4,000 वर्ष पहले पश्चिमी यूरोप और सुदूर पूर्व के देशों के बीच, समुद्री मार्ग के आविष्कार के पहले कारवाँ मार्ग का प्रसिद्ध केंद्र था तथा नदी के किनारे इसकी स्थिति व्यापारिक महत्व रखती थी। मेसोपोटामिया के उपजाऊ भाग में स्थित बग़दाद वास्तव में शांति और समृद्धि का केंद्र था। 9वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में यह अपने चरमोत्कर्ष पर था। उस समय यहाँ प्रबुद्ध खलीफा की छत्रछाया में धनी व्यापारी एवं विद्वान लोग फले-फूले। रेशमी वस्त्र एवं विशाल खपरैल के भवनों के लिए प्रसिद्ध बग़दाद इस्लाम धर्म का केंद्र रहा है। यहाँ का औसत ताप लगभग 23 डिग्री सें. तथा वार्षिक वर्षा सात इंच हैं, अत: यहाँ खजूर तथा झाड़ियों के कुंज अधिक मिलते हैं।
यह लेख मुख्य रूप से अथवा पूर्णतया एक ही स्रोत पर निर्भर करता है। कृपया इस लेख में उचित संदर्भ डालकर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। |
बग़दाद स्थिति : 33 डिग्री 20 मिनट उत्तर अक्षांश तथा 44 डिग्री 25मिनट पूर्वी देशान्तर। इराक में फारस की खाड़ी से 250 मील दूर, दजला नदी के किनारे, सागरतल से 120 फुट की ऊँचाई पर स्थित। इस की जनसंख्या दस लाख है।
Remove ads
नाम
बगदाद नाम पूर्व-इस्लामिक है, और इसकी उत्पत्ति विवादित है l [3] जिस स्थान पर बगदाद शहर विकसित हुआ वह सहस्राब्दियों से आबाद है। पुरातात्विक साक्ष्यों से पता चलता है कि यह स्थल बगदाद का था 637 ई. में मेसोपोटामिया पर अरबों की विजय से बहुत पहले विभिन्न लोगों ने कब्ज़ा कर लिया था, और कई प्राचीन साम्राज्यों की राजधानियाँ आसपास के क्षेत्र में स्थित थीं। [4]
अरब लेखकों ने, बगदाद के नाम की पूर्व-इस्लामिक उत्पत्ति को समझते हुए, आम तौर पर इसकी जड़ें मध्य फ़ारसी में खोजीं। [5] उन्होंने विभिन्न अर्थ सुझाए, जिनमें से सबसे आम था "ईश्वर द्वारा प्रदत्त"।[6][7] आधुनिक विद्वान आम तौर पर इस व्युत्पत्ति का पक्ष लेते हैं,[8]
Remove ads
इतिहास
बगदाद का वास्तविक पतन 1258 ई. में आरम्भ होता है, जब हलाकू नामक मंगोल ने मेसोपोटेमिया पर अधिकार कर इस्लामी सभ्यता को नष्ट कर दिया। इसने धीरे-धीरे सिंचाई प्रणाली को भी छिन्न-भिन्न करके उपजाऊ कृषिक्षेत्र को स्टेप्स या घास के मैदान में परिवर्तित कर दिया। इस काल से लेकर प्रारंभिक २०वीं शताब्दी तक के कुछ समय को छोड़कर बगदाद कभी भी स्वतंत्र राजधानी नहीं रहा है।
यहाँ हिनैदी में एक बहुत बड़ा हवाई अड्डा बनाया गया जिससे काहिरा एवं बसरा संबद्ध थे। बाद में इसका इंग्लैंड, भारत और सुदूर पूर्व से भी वायुसंबंध हो गया। वर्तमान समय में संसार की सभी प्रमुख वायुसेवाएँ यहाँ से होकर जाती हैं। तुर्की तक रेलमार्ग बन जाने से इसका संपर्क सीधे भूमध्यसागर से हो गया। इस प्रकार आवागमन के साधनों के विकास के कारण २०वीं शताब्दी में बगदाद पुन: अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त कर मध्य पूर्व का प्रसिद्ध नगर हो गया। यहाँ से दरियों, ऊन, गोंद, खजूर और पशुचर्म का निर्यात तथा कपास और चाय का आयात करके पुनर्निर्यात करते हैं।
यहाँ चिकित्सा, कला, कानून, इंजीनियरिंग, सैन्यशास्त्र आदि की शिक्षा का उचित प्रबंध है। यहाँ प्रसिद्ध पुरातत्व संग्रहालय है। नगर के पुराने भाग में मिट्टी के मकान, पतली तथा धूल भरी सड़कें देखने को मिलती हैं। आधुनिक भाग दर्शनीय है। यहाँ सुंदर सुंदर मसजिदें एवं बाजार हैं।
Remove ads
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads