शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

बांसवाड़ा जिला

राजस्थान का ज़िला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

बांसवाड़ा जिला
Remove ads

बांसवाड़ा ज़िला (Banswara district) भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बांसवाड़ा है।[1][2]

सामान्य तथ्य बांसवाड़ा ज़िला Banswara district, देश ...
Thumb
ज़िले में स्थित कल्तियाभेरूजी का मंदिर राठौड़ ईशर है
Remove ads

भूगोल

बासंवाडा जिला राजस्थान के दक्षिणी भाग मे गुजरातमध्य प्रदेश की सीमा से लगता हुआ जिला है। इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। यहाँ का मुख्य आकर्षण माही नदी है, जो मध्य प्रदेश से होती हुई माही बांध तक आती है, माही नदी बासंवाडा जिले की जीवन वाहिनी है। यहाँ पर मुख्यतः वागडी भाषा बोली जाती है, जिले के प्रमुख कस्बे कुशलगढ़, परतापुर, बागीदौरा, घाटोल, अरथुना है। जंगल बहुतायत में हैं और यहाँ पर लकड़ी, वनस्पति आदि प्रचुर मात्रा में मिलती है।

Remove ads

नामोत्पत्ति

बांसवाड़ा नाम के मूल स्रोत को लेकर दो धारणाएँ हैं। एक के अनुसार इस क्षेत्र में बंसिया नामक भील शासक हुआ करते थे, जिनका राज सन् 1529 तक यहाँ महारावल जगमाल सिंह का शासन आने तक रहा। दूसरी के अनुसार यहाँ बाँस के घने वन होने के कारण क्षेत्र का नाम बांसवाड़ा पड़ा।

इतिहास

ज़िले का नाम इस क्षेत्र में स्थित भूतपूर्व बांसवाड़ा रियासत थी। नवम्बर 1913 में पश्चिमी बांसवाड़ा में यहाँ गोविन्द गुरू बंजारा के नेतृत्व में ब्रिटिश राज के विरुद्ध चल रहे भील विद्रोह को ब्रिटिश सरकार ने मानगढ़ हत्याकांड में डेढ़ हज़ार लोगों को मारकर कुचला। नवम्बर 2022 में मानगढ़ में एक स्मारक स्थापित करा गया, जिसे एक राष्ट्रीय स्थापत्य घोषित करा गया।[3][4][5]

जनसांख्यिकी

सन् 2011 की कुल जनसंख्या 17,97,485 थी, जिसमें से पुरूष 9,07,754 और स्त्रियाँ 8,89,731 थीं। शहरी जनसंख्या 1,27,621 थी और ग्रामीण जनसंख्या 16,69,864। दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 26.50% और जनसंख्या घनत्व 397 व्यक्ति प्रति वर्ग कि॰मी॰ था। लिंगानुपात 980 था, यानि 1000 पुरुषों के अनुपात में 980 महिलाएँ थीं। कुल साक्षरता दर 56.3% था।

अन्य जानकारी

ज़िले में 5 विधानसभा क्षेत्र और 8 उपखण्ड हैं। एस. टी. डी (STD) कोड 02962 है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads