शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

बाबुल सुप्रियो

भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

बाबुल सुप्रियो
Remove ads

बाबुल सुप्रिय ; जन्म 15 दिसम्बर 1970) एक भारतीय पार्श्वगायक, जीवन्त कलाकार, टेलीविजन होस्ट, अभिनेता, राजनेता और भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया और जीते।[4]

सामान्य तथ्य बाबुल सुप्रियो, जन्म ...

सम्प्रति वे भारत में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम राज्य मंत्री हैं। उन्होंने नब्बे के दशक के मध्य में हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायक के रूप में अपना करियर बनाया और तब से कई फिल्मों के लिए गाने गाए। वह मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला में गाते हैं यद्यपि उन्होंने अपने संगीत कैरियर के दौरान 11 अन्य भाषाओं में भी पार्श्व गायन किया है। उन्होंने 2014 में राजनीति में प्रवेश किया और नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल हुए।

उन्होंने जुलाई मे भाजपा छोड़ कर राजनीति को अलविदा कह दिया था | उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा था कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे | उन्होंने अपने सांसद पद से भी इस्तीफा था[5]

फिलहाल वह TMC के सदस्य है उन्होंने, TMC सितंबर 2021 मे ज्वाइन करी है |[6]

Remove ads

जीवन परिचय

बाबुल सुप्रियो का जन्म पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर में हुआ था। डॉन बोस्को लिलाह में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री अर्जित की। पूर्णकालिक कैरियर के रूप में गायन करने से पहले, उन्होंने स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक में कुछ दिन काम किया। फिर उन्होने मनोरंजन उद्योग में प्रवेश करने का फैसला किया।

बॉलीवुड में सफल दशकों के बाद, उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में 2014 में राजनीति में प्रवेश किया और 2014 के लोकसभा चुनावों में अपना पहला चुनाव जीता, जो आसनसोल से था। उन्होंने डोला सेन को हराया। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। बाद में उनको भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय दिया गया।

Remove ads

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads