शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

भजन लाल शर्मा

राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री श्री हनुमान बेनीवाल विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

भजन लाल शर्मा
Remove ads

भजन लाल शर्मा (जन्म 15 दिसंबर 1967) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो दिसंबर 2023 से राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।[3] वह 16वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं और सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[4][5]

सामान्य तथ्य भजन लाल शर्मा, राज्यपाल ...
Remove ads

प्रारंभिक जीवन

भरतपुर के नदबई के अटारी-बछामदी गांव में किशन स्वरूप शर्मा और गोमती देवी के घर हुआ था।[6][7]

राजनीतिक करियर

शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से की थी। बाद में वह वहां जिला सह-संयोजक और सह-जिला प्रमुख बने।[2]

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी शामिल हो गए और 27 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव के सरपंच बन गए।[2]

उन्होंने 2003 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) के टिकट पर भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए।[8]

2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।[9][10]

Remove ads

चुनाव परिणाम

अधिक जानकारी वर्ष, विधानसभा क्षेत्र ...

राजस्थान के मुख्यमंत्री

12 दिसंबर 2023 को, भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।[12]

15 दिसंबर 2023 को, उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही, उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा, ने भी शपथ ली।[13]

व्यक्तिगत जीवन

भजन लाल शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक शर्मा प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उनका छोटा बेटा कुणाल शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर है।[14]


इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads