शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)
आधुनिक भारत में सबसे महान माने जाने वाले भारतीय व्यक्ति का जनता द्वारा चुनाव विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
सबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी: The Greatest Indian) रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित एक सर्वेक्षण हैं, जो सीएनएन आईबीएन व हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, और आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारण बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विजेता घोषित हुए हैं। उन्हें करीब 2 करोड़ वोट प्राप्त हुये थे।[1]
इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों की सूची बनाई गई, जिनमें से 50 नाम सर्वेक्षण के ज्यूरी के जरीये चूने गये। उसके बाद इन 50 भारतीयों के लिये लोगों के वोट लिये गये, और उनमें से सर्वाधिक वोट मिले हैं ऐसे 10 नाम अंतिम राऊंड के लिये चूने गये। इन 10 नामों के लिए एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, जिसमें सर्वाधिक मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले थे, वो सबसे महानतम भारतीय के रूप में चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महानतम भारतीय तथा सबसे लोकप्रिय भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं।
महानतम ब्रिटेन स्पिन के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से आंबेडकर और गांधी में उनके वोटों की तुलना होती। सर्वेक्षण पैनल के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गांधी सूची में शामिल हो गए होते, तो वहाँ द ग्रेटेस्ट इंडियन के शीर्षक के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती। ग्रेटेस्ट इंडियन एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में भारत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुने है। भारतीयों ने वोटिंग के जरीए आंबेडकर का महानतम भारतीय के रुप में चयन किया।[2]
Remove ads
मूल पचास प्रत्याशियों की सूची
- भीमराव आंबेडकर
- इंदिरा गांधी
- ए पी जे अब्दुल कलाम
- जवाहरलाल नेहरू
- जयप्रकाश नारायण
- अटल बिहारी वाजपेयी
- वल्लभभाई पटेल
- कांशीराम
- राम मनोहर लोहिया
- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
- सैम मानेकशॉ
- बाबा आम्टे
- मदर टेरेसा
- इला भट्ट
- विनोबा भावे
- कमलादेवी चट्टोपाध्याय
- रवि शंकर
- एम एस सुब्बुलक्ष्मी
- मकबूल फ़िदा हुसैन
- बिस्मिल्लाह खान
- आर के नारायण
- आर के लक्ष्मण
- बी. लालकृष्ण एस अयंगर
- अमिताभ बच्चन
- राज कपूर
- कमल हसन
- सत्यजीत रे
- लता मंगेशकर
- ए आर रहमान
- किशोर कुमार
- दिलीप कुमार
- देव आनंद
- मोहम्मद रफी
- होमी भाभा
- धीरूभाई अंबानी
- वर्गीज कुरियन
- घनश्याम दास बिड़ला
- जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा
- एन आर नारायणमूर्ति
- विक्रम साराभाई
- एम. एस. स्वामीनाथन
- रामनाथ गोयनका
- अमर्त्य सेन
- ई श्रीधरन
- सचिन तेंडुलकर
- कपिल देव
- सुनील गावस्कर
- ध्यानचंद
- विश्वनाथन आनंद
- मिल्खा सिंह
Remove ads
शीर्ष दस महान भारतीय (टॉप टेन)
सारांश
परिप्रेक्ष्य
टॉप टेन या शीर्ष दस महान भारतीयों की क्रमानुसार सूची, इन सभी को भारत रत्न पुरस्कार से सन्मानित किया गया है। इस संपूर्ण सर्वेक्षण में भीमराव रामजी आंबेडकर को करीब २ करोड़ वोट प्राप्त हुए हैं।
इस अंतिम सर्वेक्षण में कुल वोट ८०,९७,२४३ प्राप्त हुए थे, जिसमें विदेश के ५८,६७५ वोट थे। इन १० महान भारतीयों में से भी सबसे अधिक वोट बोधिसत्व डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को प्राप्त हुए और करोड़ो लोगों एवं ज्यूरी द्वारा सबसे महान भारतीय घोषित हुए।
Remove ads
परिणाम
डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को ‘सबसे महान भारतीय’ के रूप में की मंजूरी दे दी है। कई प्रमुख विद्वानों को लेख लिखने के लिए बधाई, उनमें रामचंद्र गुहा और एस आनंद भी शामिल थे।[3]
इन्हें भी देखें
बाहरी कडिया
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads