शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
मॉल्डोवा
पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
मॉल्डोवा (रोमानियाई: Moldova), आधिकारिक तौर पर मॉल्डोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है।
पुराने समय में आज का मॉल्डोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मॉल्डोवा का अधिकांश हिस्सा मॉल्डोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया. 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मॉल्डोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।
1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मॉल्डोवियाई गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मॉल्डोवियाई स्वायत्त सोवियत समाजवादी गणराज्य में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मॉल्डोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।
सितंबर 1990 में मॉल्डोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, जबकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है।
देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। मॉल्डोवा वर्तमान में यूरोपीय संघ का सदस्य बनना चाहता है और यूरोपीय पड़ोसी नीति के तहत पहले तीन साल कार्य योजना पर अमल कर लिया है। देश की राजधानी चिसीनाउ है।
Remove ads
चित्रदीर्घा
- 19 वीं शताब्दी के एक अमीर मोल्दोवन का घर।
- मासेलीनित्सा फेस्टिवल, ट्रांसपोल, मोल्दोवा में।
- झील में निर्मित सुंदर प्रकृति
- जंगल में चर्च
- ममालिगा-लोकप्रिय मोल्दोवन डिश
- चाय पीने की अवधारणा, ट्रांसिलानिया के मान्यता प्राप्त गणराज्य में मसलनिता उत्सव में छोटे-छोटे सामान, बैगेल और चाय का एक सेट
- रूसी पारंपरिक जूते सन्टी छाल या लिंडेन (बास्ट जूते) से बने, और एक रूसी स्टोव पर बैगेल
- पारंपरिक त्योहार "गोल्डन ऑटम", हमेशा की तरह, छुट्टियों के खेती के मौसम का मुकुट
- पुरानी ओरही नदी
Remove ads
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads