शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
मोहन सिंह (राजनीतिज्ञ)
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
मोहन सिंह (4 मार्च 1945 - 22 सितम्बर 2013) समाजवादी पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।[1] वो उत्तर प्रदेश के देवरिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद निर्वाचित हुए। वो समाजवादी पार्टी के महासचिव थे। २२ सितम्बर २०१३ को रक्त कैंसर से दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
इसी नाम के अन्य व्यक्तियों के लिए मोहन सिंह देखें।
Remove ads
राजनैतिक जीवन
मोहन सिंह के पिता का नाम महेन्द्र प्रताप सिंह था, उनका जन्म १९४५ में देवरिया के गाँव जयनगर में हुआ था।[2] डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित हुए और उनके सानिध्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने छात्रों एवं युवा आंदोलनों का भी नेतृत्व किया तथा आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने के कारण 1975-76 में जेल भी गए।[3][4] 1991 के आम चुनाव में देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वो जनता दल के टिकट पर सांसद चुने गये। यहाँ पर उन्होंने काग्रेस की शशि शर्मा और तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री राजमंगल पांडेय को हराया था लेकिन 1996 के आम चुनाव के लिए उन्हें सांसद होते हुए भी इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी को चुना और अपने अन्तिम क्षणों तक उसके कार्यकर्ता रहे।[5] २२ सितम्बर २०१३ को रक्त कैंसर से दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
Remove ads
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads