शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
रामपुर जिला
उत्तर प्रदेश का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
रामपुर ज़िला भारत के उत्तरप्रदेश राज्य का मुरादाबाद विभाग का एक जिला है।
भूगोल
रामपुर जिले का देशान्तर 78-0-54 व 69-0-28 पूर्व व अक्षांश 28-25 व 29-10 उत्तर है। इस जिले का क्षेत्रफल 2367 वर्ग किमी है[1]। इस जिले की स्थिति इस प्रकार है-
- उत्तर :उधमसिंहनगर जिला,
- पूर्व :बरेली जिला,
- पश्चिम :मुरादाबाद जिला
- दक्षिण : बदायूं जिला
यह ज़िला समुद्र सतह से उत्तर में १९२ मीटर व दक्षिण में १६६.४ मीटर ऊंचाई पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 यहाँ से होकर गुजरता है। यह ज़िला उत्तर प्रदेश की राजधानी से ३०२ किमी व राष्ट्रीय राजधानी से १८५ किमी के दूरी पर अवस्थित है।
Remove ads
प्रशासन
इस जिले में 6 तहसील है। 1-रामपुर सदर 2-शाहाबाद 3-बिलासपुर 4-मिलक 5-स्वार 6-टांडा (ये पहले स्वार तहसील का हिस्सा था, लेकिन इसे अब अलग तहसील बना दिया गया है)
जनसंख्या
इस जिले की जनसंख्या इस प्रकार है[2]-
स्थान | जनसंख्या | पुरुष | महिला | वृद्धि |
स्वार विकासखण्ड, रामपुर जिला | 356161 | 189381 | 166780 | 30.82 |
बिलासपुर विकासखण्ड, रामपुर ज़िला | 196829 | 104522 | 92307 | 34.36 |
सैदनगर विकासखण्ड, रामपुर ज़िला | 182923 | 97389 | 85534 | 34.37 |
चमरऊआ विकासखण्ड, रामपुर ज़िला | 189521 | 101418 | 88103 | 27.17 |
शाहाबाद विकासखण्ड, रामपुर ज़िला | 256855 | 138452 | 118403 | 28.05 |
मिलक विकासखण्ड, रामपुर ज़िला | 258012 | 138480 | 119532 | 26.16 |
सकल | 1440301 | 769642 | 670659 | 29.82 |
देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads