शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
लातविया
उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
लातविया (लातवियाई: Latvija) उत्तर यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है।[8]
लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स।
लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स।
Remove ads
इतिहास
तेरहवीं से सोलहवीं शताब्दियों तक लातविया लिवोनिया और कौरलैंड तक फैला हुआ था और प्रुसीयाई राजाओं के अधीन था। सत्रहवीं सदी में लातविया पर पोलैंड और स्वीडन ने अधिकार कर लिया।
अठारहवीं सदी में, न्येस्ताद की संधि के बाद लिवोनिया और कौरलैंड रूसी साम्राज्य का भाग बन गए। इसकी सरकार कौरलैंड और लिवोनिया दोनो से मिलकर बनीं थी।
रूसी गृहयुद्ध के दौरान (१९१७-१९२२), लातविया के अधिकांश सैन्य वाहिनियों ने जर्मनी के विरुद्ध बोल्शेविक के पक्ष में युद्ध किया था। लातविया पहली बार १९१८ में एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, इसपर प्रथम बार (दो अन्य बाल्टिक गणराज्यों के साथ) सोवियत संघ ने आक्रमण किया और बाद में नाज़ी जर्मनी ने और अंततः १९४४ में सोवियत संघ ने इसे संयोजित कर एक सोवियत गणराज्य बना दिया।
१९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद यह एक बार फिर एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। लिथुआनिया और एस्टोनिया से विलग लातविया ने स्वतंत्र राष्ट्र राष्ट्रमण्डल की सदस्यता ग्रहण नहीं की बल्कि लातविया नें यूरो-अटलान्टिक एका का चुनाव किया और अप्रैल २००४ में नाटो का सदस्य बना और १ मई २००४ को यूरोपीय संघ का।
Remove ads
प्रशासनिक प्रभाग
लातविया २६ प्रशासकीय क्षेत्रों और ७ नगरीय क्षेत्रों में विभाजित है जिन्हें लातविया में क्रमशः apriņķis और lielpilsētas कहा जाता है।
Remove ads
राजनीति
१००-सीटों वाली एकविधाई लातवियाई संसद, जिसे सैइमा (Saeima) कहा जाता है, चुनावों द्वारा प्रति चार वर्ष में चुनी जाती है। राष्ट्रपति का चुनाव सैइमा द्वारा एक अन्य चुनाव में किया जाता है और यह भी प्रति चार वर्ष में होता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है, जो अपनी मंत्रीपरिषद के साथ, कार्यकारी शाखा बनाता है, जिसे सैइमा में विश्वास मत प्राप्त करना होता है। यही संसदीय प्रणाली दूसरे विश्व युद्ध से पूर्व भी थी। सर्वोच्च सिविल सेवक १६ राज्य सचिव होते हैं।
लातविया में १८ वर्ष से ऊपर के सभी लातवियाई नागरिक संसदीय चुनावों मतदान कर सकते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव २००७
सारांश
परिप्रेक्ष्य
- राष्ट्रपति चुनाव, ३१ मई २००७
वाल्डिस ज़ाट्लर्स को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुना गया।
आम चुनाव
- २००६ के आम चुनाव
२००६ के संसदीय चुनावों में १९ राजनीतिक दलों में भाग लिया था। इन चुनावों में प्रधानमंत्री एइग्कार्स काल्विटिस के सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिली।
संसद (Saeima), ७ अक्टूबर २००६
Remove ads
जनमत संग्रह २००८
अगस्त २००८ का संवैधानिक जनमत संग्रह
२ अगस्त, २००८ को संसद को भंग करने को लेकर संविधान में संशोधन करने के लिए जनमत संग्रह हुआ। मतदान करने बाले ९६% लोगों ने इसका समर्थन किया और ३.५% लोगों ने विरोध में मतदान किया, लेकिन बहुत कम मतदान के कारण (५०% से कम) इसे रद्द कर दिया गया।
पेंशन वृद्धि के लिए अगस्त २००८ का जनमत संग्रह
२३ अगस्त, २००३ को पेंशन वृद्धि के लिए एक जनमत करवाया गया। इसे भी कम मतदान के कारण रद्द कर देना पड़ा क्योंकि यह अभीष्ट ४,५३,७३० मतों तक नहीं पहुँच पाया था।[9] यदि जनमत इस सुझाव के पक्ष में होता तो सरकार पेंशन को वर्तमान ५० लात्स से बढ़ाकर १३५ लात्स कर देती। यह जनमत भिन्न राजनीति समाज संघ द्वारा समर्थित था, जो एक राजनैतिक दल बनना चाहता है।
Remove ads
जनसांख्यिकी
सारांश
परिप्रेक्ष्य
लातवियाई | ५९.२% |
रूसी | २८.०% |
बेलारूसी | ३.७% |
यूक्रेनी | २.५% |
पोलैण्डी | २.४% |
लिथुआनियाई | १.३% |
अन्य | २.९% |
२००९ के अनुमानानुसार लातविया की जनसंख्या २२,३१,५० है। २००९ की जनसंख्या अनुमान के आधार पर जन्म प्रत्याशा ७२.१५ वर्ष है। महिला जीवन प्रत्याशा है ७७.५९ वर्ष और पुरुष जीवन प्रत्याशा है ६६.५९ वर्ष।
जातीय और नस्लीय विविधता
सदियों से लातविया एक बहुनस्लीय देश रहा है, लेकिन २०वीं सदी के दौरान विश्व युद्धों, प्रवासन और बाल्टिक जर्मनों को हटाने के कारण, यहूदी नरसंहार (हौलोकास्ट) और सोवियत अधिकरण के कारण जनसांख्यकी में बहुत परिवर्तन आया। १८९७ के रूसी साम्राज्य की जनगणना के अनुसार, लातवियाई लोग कुल १९.३ लाख की जनसंख्या का ६८.४% थे; रूसी मूल के १२%, यहूदी ७.४%, जर्मन ६.२% और पोलैण्ड मूल के ३.४%।
धर्म
सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है ईसाई, यद्यपि केवल ७% जनसंख्या ही नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। सबसे बड़े समूह हैं:
इवेंग्लिकल लूथरन चर्च ऑफ़ लातविया - ४,५०,०००
रोमन कैथोलिक - ४,५०,०००
लातवियाई ऑर्थडॉक्स - ३,५०,०००
भाषा
लातवियाई भाषा, लातविया की आधिकरिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या १४ लाख है। इसके अतिरिक्त १,५०,००० लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहाँ की ८ लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से ६०% इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है।[11]
लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं।
सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
Remove ads
अर्थव्यवस्था
लातविया विश्व व्यापार संगठन (१९९९ से) और यूरोपीय संघ (२००४ से) का सदस्य है।
वर्ष २००० के बाद से लातविया की वृद्धि दर यूरोप में सर्वाधिक में से एक है। हालांकि, लातविया की मुख्यतः उपभोग-चालित वृद्धि के कारण २००८ के अंत और २००९ के आरंभ में लातवियाई जीडीपी ढह गई, जो वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण और अधिक चपेट में आई। वर्ष २००९ के प्रथम तीन महीनों में लातवियाई अर्थव्यस्था में १८% की गिरावट आई, जो यूरोपीय संघ में सर्वाधिक थी। यूरोस्टैट डाटा के अनुसार, क्रय शक्ति के आधार पर लातविया की प्रति व्यक्ति आय २००८ में यूरोपीय संघ का ५६% थी।
जनवरी २००९ में राजधानी रीगा में आर्थिक संकट को लेकर दंगे हुए जो सरकार की कठोरता नीतियों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की माँगें थी की संसद भंग कर दी जाए, जबकि राष्ट्रपति वाल्डिस ज़ाट्लर्स ने सरकार को चेताया की यदि नागरिकों की माँगें ना मानी गईं तो समयपूर्व चुनाव कर दिया जाएगा। सरकार को आईएमएफ से ७.५ अरब यूरो प्राप्त करने के लिए वेतनों में कमी करनी पड़ी और कोसोवो से अगस्त २००९ में कुछ सैनिक हटाने पड़े।
Remove ads
शिक्षा
लातविया विश्वविद्यालय, लातविया में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और यह राजधानी रीगा में स्थित है। डौगाव्पिल्स विश्वविद्यालय दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
परिवहन
यहाँ यातायात का सड़क के दाँई ओर चलने का नियम है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads