शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

लूणी नदी

उत्तर-पश्चिमी भारत के राजस्थान और गुजरात राज्यों में बहने वाली एक नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

लूणी नदीmap
Remove ads

लूणी नदी (Luni River), जिसका प्राचीन नाम लवण्वती था, भारत के राजस्थान और गुजरात राज्यों में बहने वाली एक नदी है यह अरावली पर्वत के निकट अजमेर जिले के आनासागर - नाग पहाड़ (snake mount) से उत्पन्न होकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में बहती है राजस्थान में 330 किलोमीटर प्रवाहित होते हुए गुजरात में कच्छ के रण अरब सागर में जाकर मिलती है राजस्थान के बालोतरा और गुड़ामालानी शहर लूणी नदी के तट पर स्थित है लूणी नदी को राजस्थान की मरूगन्गा कहते हैं।[1][2]

सामान्य तथ्य लूणी नदी Luni Riverलवण्वती नदी, स्थान ...
Remove ads

नामकरण

"लूनी" का नाम लवणाद्रि तथा संस्कृत शब्द लवणगिरि (नमकीन नदी) से लिया गया है और अत्यधिक लवणता के कारण इसका यह नाम पड़ा है। महाकवि कालिदास ने (अंत:सलिला) कहा था। प्राचीन नाम लवण्वती।

विवरण

यह नदी जैतारण के लोटोती से भी निकलती है व रास से भी निकलती है। इस नदी का पानी उद्गम स्थान से लेकर बालोतरा (बाडमेर) तक मीठा होता है लेकिन बालोतरा में पहुँचते ही इसका पानी खारा हो जाता है। यह नदी पश्चिमी ढलानों से आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम की ओर पहाड़ियों से होती हुयी इस प्रदेश के मैदानों के पार बहती है। फिर यह मरुस्थल के एक भाग से होकर अंत में गुजरात राज्य के कच्छ के रण के पश्चिमोत्तर भाग की बंजर भूमि में विलुप्त हो जाती है।

Remove ads

उपनदियाँ

जोजडी, मीठडी, लीलडी, बाण्डी, सुकड़ी, जवाई, खारी, सागी, गुहिया।

बाँध

  • हेमावास बाँध (खारी नदी बाण्डी की सहायक पर पाली में है)
  • सरदार समंद बाँध (पाली बाण्डी नदी पर)
  • जवाई बाँध (जवाई नदी)। पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध है। पाली शहर जवाई नदी पर अवस्थित है।
  • बाँकली बाँध (सुकड़ी नदी )। जालोर सुकडी नदी के किनारे पर स्थित है

उद्गम

पश्चिमोत्तर भारत के राजस्थान राज्य अजमेर के निकट अरावली श्रेणी की नाग पहाड़ी के पश्चिमी ढलानों में उद्गम, जहाँ इसे सागरमती के नाम से जाना जाता है।[3]

अपवाह

लूणी एक मौसमी नदी है और इसका अपवाह मुख्यत: अरावली श्रेणी की दक्षिणी-पश्चिमी ढलानों से होता है। मिठड़ी, लीलड़ी, जवाई, सुकरी, बांडी, खारी और जोजरी इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है।

योगदान

लूणी नदी की कुल लंबाई 495 कि॰मी॰ है। यह लंबी धारा वाली इस क्षेत्र की एकमात्र प्रमुख नदी है और यह सिंचाई का एक अनिवार्य स्रोत है। राजस्थान में इस की लंबाई 330 कि॰मी॰ है।

इन्हें भी देखें


बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads