शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

शहर

बड़ा जनपद विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

शहर
Remove ads

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। गाँव विकसित होके यह शहर बनता है।

Thumb
मलेशिया में जोहोर बाहरू शहर
Thumb
फिनलैंड में टाम्परे शहर

ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है।

एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम

Remove ads

यह भी देखिए

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads