शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

शिकार (1968 फ़िल्म)

1968 की आत्मा राम की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

शिकार (1968 फ़िल्म)
Remove ads

शिकार सन् 1968 में प्रदर्शित हिन्दी भाषा की रहस्यमयी रोमांचक फिल्म है। जिसमें धर्मेन्द्र, आशा पारेख, संजीव कुमार तथा जॉनी वॉकर मुख्य भूमिका में है।

सामान्य तथ्य शिकार, निर्देशक ...
Remove ads

संक्षेप

रात को घर लौटते समय अजय को एक दुर्घत्नाग्रस्त जीप दिखती है जिसमें किरण बेहोश पडी होती है। वह उसे अपने घर ले जाता है लेकिन सुबह होते ही किरण उसे बिना बताए वहाँ से चली जाती है। उसी दिन अजय को पुलिस इंस्पेक्टर राय से पता चलता है कि उसके मित्र नरेश माथुर का किसी ने खून कर दिया है। एक स्टेज शो के दौरान उसकी मुलाकात एक बार फिर किरण से होती है, जान-पहचान निकालने पर पता चलता है कि वह रिटायर्ड कमीश्नर शर्मा की बेटी है। खून की जांच पडताल में इंस्पेक्टर राय का संदेह नरेश की मंगेतर किरण पर जाता है, जो खून की रात नरेश से मिलने भी गई थी। कहानी के आगे बढने के साथ कई और रहस्यो से भी पर्दा उठता है।

Remove ads

चरित्र

अधिक जानकारी अभिनेता, भूमिका ...

संगीत

फ़िल्म के गीत हसरत जयपुरी ने लिखे है तथा संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया है।

अधिक जानकारी #, गीत ...

रोचक तथ्य

  • यह फ़िल्म सन् 1968 में धर्मेन्द्र की दूसरी हिट फ़िल्म साबित हुई, उनकी अन्य हिट फ़िल्म आँखें भी इसी वर्ष प्रदर्शित हुई।
  • यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर गोल्डन जुबली साबित हुई।
  • निर्देशक आत्मा राम गुरु दत्त के बडे भाई थे।

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्म ने 16वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

अधिक जानकारी श्रेणी, उम्मीदवार ...

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads