शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
श्रीशैलम
भारत का गाँव विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
श्रीशैलम (Srisailam) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के कर्नूल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले के श्रीशैलम मण्डल का मुख्यालय भी है। श्रीशैलम हैदराबाद से 232 किमी दक्षिण में नल्लमला पहाड़ियों में कृष्णा नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2][3]
Remove ads
धार्मिक स्थल
श्रीशैलम हिन्दुओं के लिये एक पवित्र धार्मिक नगर है। यह में बसा हुआ है। यहाँ भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और भ्रमराम्ब को समर्पित मंदिर है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर का मूल उद्गम अज्ञात है। स्कंद पुराण में श्री शैल काण्ड नाम का अध्याय है। इसमें उपरोक्त मंदिर का वर्णन है। इससे इस मंदिर की प्राचीनता का पता चलता है। तमिल संतों ने भी प्राचीन काल से ही इसकी स्तुति गायी है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने जब इस मंदिर की यात्रा की, तब उन्होंने शिवानन्दलहरी की रचना की थी। श्री शैलम का प्राचीन हिन्दू पुराणों और ग्रंथ महाभारत में भी सन्दर्भ आता है।
Remove ads
पर्यटन
- श्रीशैलम बांध- कृष्णा नदी पर बना श्रीशैलम बांध दक्षिण भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है।
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्री शैलम देवस्थानम) - भगवान मल्लिकार्जुन को विराजित करता है और यह द्रविड़ शैली में निर्मित एक प्राचीन मंदिर है, जिसमें विजयनगर वास्तुकला के नमूने हैं।
- साक्षी गणपति मंदिर- साक्षी गणपति मंदिर मुख्य मंदिर से 2 किमी पूर्व में स्थित है।
भौगोलिक विवरण
यहाँ कृष्णा नदी पर एक बहुउद्देशीय बांध भी बना है, जो कि राज्य की सिंचाई जल और विद्युत आपूर्ति में सहयोग देता है। यह बाँध हैदराबाद से 245 किमी और नांद्याल से 132 किमी दूर है। श्री शैलम की स्थिति 16.0833° उत्तर अक्षांश तथा 78.8667° पूर्व देशांतर पर है।[4] पर है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 409 मीटर (1345 फ़ीट). है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads