शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

साँभर

जयपुर ज़िले, राजस्थान, भारत में स्थित एक नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

साँभरmap
Remove ads

साँभर (Sambhar) भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है। यह साँभर झील के किनारे बसा हुआ है।[1][2]

सामान्य तथ्य साँभर Sambhar, देश ...
Remove ads

विवरण

साँभर पश्चिमी राजस्थान में साँभर झील के दक्षिण पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है और नमक के निर्यात के कारण काफी प्रसिद्ध है। इसका प्राचीन नाम 'शाकम्भरी' है। महाभारत के आदि पुराण में इसका उल्लेख है। स्कंदपुराण ने इसके आसपास के प्रदेश को 'शाकंभर सपादलक्ष' की संज्ञा दी है। यहाँ की खुदाई में प्राप्त यवन यौधेय, और हिंद-समानी मुदाएँ एवं उसी समय के मकान और अन्य वस्तुएँ भी इसकी प्राचीनता की द्योतक हैं।

साँभर कई सदियों तक चौहानों की राजधानी रही और साँभर के हाथ से निकल जाने पर भी चौहान राजा 'संभरीशव' (शाकंभरीराज) कहलाते रहे। अजयराज चौहान ने संवत् ११७० के लगभग साँभरी के स्थान पर अजमेर को अपना राजनगर बनाया। पृथ्वीराज की पराजय के बाद यहाँ मुसलमानों का राज्य हुआ। सन् १७०८ में जयपुर और जोधपुर के राजाओं ने इसपर अधिकार किया। अब इसका महत्व मुख्य रूप से साँभर नमक के कारण है।

साँभर में शाकंभरी देवी के मंदिर का उल्लेख पृथ्वीराजविजय में भी है। नगर का नाम शाकंभरी देवी के नाम से 'साँभर' हो गया है। शाकम्भरी माता का सिद्धपीठ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे होने के कारण चौहानों को वहाँ जाने मे बहुत समय लगता था इसलिए साम्भर झील के मध्य उन्होंने शाकम्भरी देवी का मंदिर बनवाया।

Remove ads

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads